Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

SER : हिंदी में प्रवीण अधिकारी व कर्मचारी राजभाषा के प्रचार-प्रसार में योगदान दें : विद्याभूषण

कोलकाता. दक्षिण पूर्व रेलवे की क्षेत्रीय रेल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की मंगलवार को आयोजित बैठक में जीएम विद्या भूषण ने कहा कि राजभाषा का प्रयोग-प्रसार बेहतर तरीके से हो रहा है. उन्होंने हिंदी में प्रवीण अधिकारियों और कर्मचारियों को राजभाषा के प्रचार-प्रसार में अपना सहयोग करने का अनुरोध किया.

दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय, गार्डनरीच में वर्चुअल माध्यम पर आयोजित बैठक में राजभाषा कार्यों की समीक्षा की गई। जीएम ने राजभाषा के प्रयोग-प्रसार के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए और उनपर अमल करने की आवश्यकता बतायी. महाप्रबंधक के अलावा इस बैठक में सभी विभागों के प्रधान मुख्य अधिकारी, मंडलों के अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी, रेल कारखाना, खड़गपुर के उप मुख्य राजभाषा अधिकारी शामिल हुए.

मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर दक्षिण पूर्व रेलवे इसहाक खान ने अपने संबोधन में सभी प्रधान विभाग प्रमुखों एवं अपर मुख्‍य राजभाषा अधिकारियों से आग्रह किया कि राजभाषा के प्रयोग-प्रसार में सकारात्‍मक सहयोग दें. बैठक का संचालन उप महाप्रबंधक राजभाषा पीसी डांग ने किया. इस अवसर पर महाप्रबंधक द्वारा राजभाषा विभाग की बीएनआर हिंदी ई-पत्रिका के द्वितीय अंक का विमोचन भी किया गया.

#SouthEasternRailway #IndianRailway

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...