अमितेश, खड़गपुर
लंबी प्रतीक्षा के बाद बीती रात हुई जोरदार बारिश ने रेलनगरी खड़गपुर का तापमान तो कुछ कम लिया , लेकिन जगह – जगह जलजमाव से शहर का हाल बेहाल हो गया है. खड़गपुर में जगह – जगह हालात मुंबई सरीखे नजर आने लगे. बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि हुई जोरदार बारिश के बाद सुबह जब स्थिति कुछ सामान्य हुई और लोग घरों से बाहर निकले तो हर तरफ पानी ही पानी देख सहम गए. आयमा – रामनगर से लेकर छोटा टेंगरा और झपाटापुर तक में भारी जल जमाव देखा गया .
खड़गपुर रेल मंडल में भी बारिश का खासा असर देखा गया. खड़गपुर – हावड़ा रेल संभाग के इंदा में रेलवे ट्रैक धंसने की सूचना है. जानकारों के मुताबिक इसी ट्रैक से कई गाड़ियां गुजरती है. रेलवे इसके लिए अलर्ट है. ट्रैक की निगरानी शुरू हो गयी है और राहत व मरम्मत कार्य को तेज कर दिया गया है. सुबह मौके पर किसी ट्रेन के नहीं होने से अनहोनी टल गई . हालांकि इसी ट्रैक पर कई बिजली के खंभे उखड़ गए. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने रेल खंड पर ट्रेनों का आवागमन बंद कराया .
- RPF पर राज्यसभा में उठे सवाल, रेल मंत्री ने दिया जबाव, आगरा कैंट की घटना पर 4 जवान सस्पेंड, CISF को सुरक्षा सौंपने का प्रस्ताव नहीं - August 5, 2026
- रेलवे बोर्ड का निर्देश : एसी बोगी में RAC के यात्रियों को भी अब मिलेगा पूरा बेडरोल, कंज्यूमर फोरम के जुर्माने के बाद जागा रेलवे - August 5, 2026
- सुरक्षा राम भरोसे! अत्यधिक थकान और अव्यावहारिक नियमों के बीच काम करने को मजबूर हैं लोको पायलट - August 3, 2026















































































