Amroha. प्रदेश में अमरोहा रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के 12 डिब्बे शनिवार शाम को पटरी से उतर गए। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। तीन दिन के भीतर उत्तर प्रदेश में यह दूसरी ऐसी घटना है. बृहस्पतिवार शाम को गोंडा में एक यात्री ट्रेन के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें चार यात्रियों की मौत हो गई.
मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ उप वाणिज्य प्रबंधक (डीसीएम) आदित्य गुप्ता ने बताया, ‘‘शाम करीब पांच बजे अमरोहा रेलवे स्टेशन पार करने के तुरंत बाद एक मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है. मालगाड़ी उत्तराखंड से आ रही थी और दिल्ली जा रही थी.’’
गुप्ता के अनुसार ट्रैक की मरम्मत का कार्य जारी है. उन्होंने कहा कि रविवार सुबह तक मार्ग पर रेल यातायात फिर से शुरू होने की उम्मीद है.
डीसीएम ने कहा, ‘‘फिलहाल इस रूट पर विभिन्न ट्रेन को गाजियाबाद, हापुड़ और गजरौला मार्ग से भेजा जा रहा है.’’
रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें
- चलती ट्रेन से जिंदगी-मौत के बीच लटका यात्री, रेलकर्मी महेश परमार की दौड़कर बचाई जान! - September 1, 2026
- ओडिशा : दो लोको पायलटों (Loco pilots) में खूनी संघर्ष, एक की मौत-दूसरा गंभीर, बंद कमरे में लहूलुहान मिले दोनों - September 1, 2026
- दिल्ली से पटना 4 घंटे 41 मिनट में पहुंचाने की तैयारी, 1000 KM की दूरी पर दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’! - September 1, 2026





















































































