Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, October 12
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » टाटानगर व चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में लगेगा सेंट्रलाइज एसी, एक माह में मिलेगा एचआरए
रेल यूनियन

टाटानगर व चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में लगेगा सेंट्रलाइज एसी, एक माह में मिलेगा एचआरए

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 12, 2023
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
चक्रधरपुर डिवीजनल पीएनएम में अधिकारी व मेंस यूनियन के नेता
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के पीएनएम में 18 मुद्दों पर हुई चर्चा, गुरुवार को भी चलेगी बैठक  

CHAKRADHARPUR. लगभग 16 साल के अंतराल पर बुधवार 12 जुलाई 2023 को दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन (SOUTH EASTERN RAILWAY MEN UNION) की टीम चक्रधरपुर रेलमंडल में पीएनएम के टेबुल पर बैठी. रेलवे मेंस यूनियन के केंद्रीय पदाधिकारी व अनुभवी नेता नेता शिवजी शर्मा और जवाहरलाल की मौजूदगी में मंडल को-आर्डिनेटर मनोज कुमार सिंह ने रेलकर्मियों की लंबित मांगों को गंभीरता से डीआरएम अरुण जे राठौड़ व प्रबंधन की टीम के सामने रखा. बैठक में लगभग 18 डिमांड पर चर्चा की गयी.

यूनियन नेताओं ने टाटानगर और चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल में वर्तमान में संचालित सेंट्रलाइज्ड कूलर सिस्टम को डब्बा करार दिया और बताया कि जरूरत है कि वर्तमान समय में दोनों अस्पतालों को पूरी तरह सेंट्रलाइज्ड एसी में बदल दिया जाये. इस पर डीआरएम ने तत्काल बदलाव के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिये. यहां यह बताना होगा कि पांच साल पहले लगाया गया अस्पताल में कूलर सिस्टम पूरी तरह लूट-खसोट का उदाहरण बन गया और उसका कोई फायदा यहां आने वाले रेलकर्मियों को नहीं मिला सका था.

पीएनएम में आदित्यपुर स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिकता के साथ डॉक्टर की सुविधा देने पर डीआरएम ने हांमी भरी है. वहीं उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रेलकर्मियों को प्राइवेट जांच की सुविधा का विस्तार किया जायेगा. बैठक में रेलकर्मियों के ओटी, टीए, एचआरए पर भी चर्चा में यह बात सामने आयी कि वर्तमान प्रक्रिया में चार माह का समय भुगतान में लग जाता है. इस पर डीआरएम ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि हर हाल में एक माह में यह प्रक्रिया पूरी कर भुगतान सुनिश्चित कराया जाये.  बैठक गुरुवार को भी जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें : चक्रधरपर रेलमंडल में 16 साल बाद पीएनएम में प्रबंधन के साथ बैठेगी रेलवे मेंस यूनियन

डीआरएम ने स्पष्ट किया कि टाटानगर में लोको जाने वाले रास्ते में बनाया जा रहा है अंडरपास हर हाल में एक साल में पूरा कराया जायेगा. बैठक में अंडरपास के विलंब को लेकर यूनियन नेताओं ने चिंता जतायी थी और डयूटी पर आने-जाने में होने वाली परेशानियों की ओर डीआरएम का ध्यान आकृष्ट कराया. इस मौके पर लोको शेड कैंटिन को पूरी तरह वातानुकूलित करने पर भी प्रबंधन ने सहमति जतायी. रेल प्रशासन ने यूनियन की मांगों को गंभीरता से लेते हुए समय अंतराल में उनके निदान की बात कही.

पीएनएम में PWay, SNT, C&W एवं कमर्शियल, स्वास्थ्य से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास किया गया. PNM मीटिंग में डीआरएम के साथ विभागीय पदाधिकारी व यूनियन की ओर से ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन के शिव जी शर्मा, जवाहर प्रसाद लाल के अलावा रनिंग ब्रांच से एसके फरीद, एके रॉय के अलावा अन्य ने हिस्सा लिया.

पीएनएम में इन बिंदुओं पर हुई चर्चा 

(1) मंडल के मेंस यूनियन ऑफिस का कायाकल्प
(2) ओवरटाइम एवं ट्रांसफर एलाउंस का तुरंत भुगतान
(3) स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस की व्यवस्था, गंभीर मरीज के रेफर की व्यवस्था
(4) स्त्री रोग व दूसरे विशेषज्ञ डॉक्टरों की बहाली, पैथोलॉजी केंद्र एवं प्राइवेट हॉस्पिटल के साथ अनुबंध
(5) एचआरए का भुगतान अप्लाई डेट
(6) लॉन्ग होल जहां निर्माण हो रहा है वहां पाथवे का निर्माण
(7) लीव केसमेंट एवं ट्रांसफर एलाउंस का तुरंत भुगतान
(8) मंडल के सभी स्टेशन मैं महिला टॉयलेट एवं पीने की पानी की व्यवस्था
(9) रेलवे क्वार्टर एलॉटमेंट से पहले उसकी मरम्मत कराना
(10) ड्रेनेज एवं सेफ्टी टैंक का रेगुलर साफ सफाई की व्यवस्था
(11) रनिंग स्टाफ को मानसिक रूप से परेशान नहीं करना, 10 घंटे में रिलीफ करना
(12) कोई भी नया lobby खोलने के पहले रहने लायक एकोमोडेशन की व्यवस्था करना
(13) रनिंग स्टाफ को किसी भी हाल में हेड क्वार्टर overshoot ना होना
(14) TTE रेस्ट रूम में ऐसी की व्यवस्था होना
(15) TTE को रेगुलरCTA पेमेंट करना
(16) टाटा लोको शेड के canteen मैं एसी व मोटरसाइकिल स्टैंड का विस्तार
(17) रेलवे कॉलोनी के रोड का मरम्मत एवं विस्तार करना
18) ट्रैक मेंटेनर के लिए सुरक्षा कवच का यथा शीघ्र व्यवस्था करना

 

Spread the love
CHAKRADHARPUR DIVISION CKP Divisional PNM of SERMU PNM MEETING SOUTH EASTERN RAILWAY SOUTH EASTERN RAILWAY MEN UNION
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleIZZATNAGAR : PWI की मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर ट्रैकमैन ने दी जान देने की काेशिश !
Next Article मंत्री जितेंद्र सिंह से मिले बीएमआरएस के नेता, NPS समाप्त कर OPS लागू करने की मांग
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
रेल यात्री

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group