Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Sunday, October 11
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » CKP Division में चावल चाेरों का आतंक, मालगाड़ी का प्रेशर ड्रॉप कर चावल निकालते चार पकड़ाये, 101 बोरा चावल जब्त
आरपीएफ-जीआरपी

CKP Division में चावल चाेरों का आतंक, मालगाड़ी का प्रेशर ड्रॉप कर चावल निकालते चार पकड़ाये, 101 बोरा चावल जब्त

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 17, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

CKP/TATA. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में इन दिनों चावल चोरों का गिरोह सक्रिय है. यह गिरोह झारसुगुड़ा से टाटानगर के बीच लगातार मालगाड़ी का सील तोड़कर चावल की चोरी कर रहा है. मनोहरपुर आरपीएफ को इस मामले में बीते रात बड़ी सफलता हाथ आयी जब मालगाड़ी से चावल चोरी करते चार लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. घटना चक्रधरपुर रेल मंडल के महादेवशाल और गोईलकेरा स्टेशन के बीच की है, जहां आरोपितों ने मालगाड़ी का प्रेशर ड्रॉप खोलकर ट्रेन रोक दी और अनाज की बोरी उतारनी शुरू कर दी.

सूचना मिलते ही मनोहरपुर आरपीएफ प्रभारी आरके पांडे और एसआई जेएन मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने मौके पर छापा मारा. टीम घटनास्थल पर पहुंची, तब चार लोग बोरी में चावल भरकर टाटा मैजिक गाड़ियों में लाद रहे थे. आरपीएफ ने तत्काल सभी को गिरफ्तार कर लिया और मौके से दो टाटा मैजिक सवारी वाहन तथा एक मालवाहक वाहन जब्त किया.

आरपीएफ ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपित चक्रधरपुर के रहने वाले हैं और सभी पेशे से टाटा मैजिक चालक हैं. छापामारी के दौरान कई अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. टीम ने घटनास्थल से तीन गाड़ियों में लदे चावल के साथ-साथ जमीन पर रखी बोरी सहित कुल 101 बोरा चावल जब्त किया है.

जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी बीसीएन बोकारो से गुजर रही थी, जिसे आरोपितों ने योजनाबद्ध तरीके से प्रेशर ड्रॉप खोलकर रोका था. आरपीएफ का मानना है कि यह चोरी का संगठित गिरोह हो सकता है, जो लंबे समय से इस रूट पर सक्रिय है.

फरार आरोपितों की तलाश जारी है और आरपीएफ ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है. पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस चोरी के पीछे और कौन लोग शामिल हैं तथा चोरी किया गया अनाज कहां बेचा जाना था. मालूम हो कि सीनी और चक्रधरपुर के बीच भी मालगाड़ी से चावल चोरी की घटनाएं कई बार हो चुकी है.

Spread the love
101 sacks of rice were seized. CHAKRADHARPUR DIVISION CKP DIV: Four people were caught stealing rice by dropping the pressure of a goods train RPF
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleRaxaul : आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 466 बोतल नेपाली शराब बरामद
Next Article दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर भिड़े वंदे भारत के पेंट्री कर्मचारी, जमकर चले बेल्ट-घूसे, वीडियो वायरल…
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

आरपीएफ-जीआरपी

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
रेल न्यूज

चक्रधरपुर रेलमंडल में बेपटरी होती ट्रेनें, लाठीकाटा में मालगाड़ी के 3 डिब्बे उतरे, DRM के निरीक्षण यान से लेकर सैलून तक सब राम भरोसे

September 26, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group