Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

CBI raid on Gaya Junction : सीबीआई ने गया में रेलवे डिपो इंचार्ज समेत 3 को उठाया, डेहरी में करोड़ों की चोरी से जुड़े तार

  • गया जंक्शन के रेल डिपो से सामग्री आपूर्ति में गोलमाल की जांच, पटना सीबीआई के साथ रेलवे विजिलेंस ने 11 घंटे की जांच 

GAYA. रेलवे के भ्रष्ट अधिकारियों की पोल खुलने लगी है. डेहरी में सीनियर सेक्शन इंजीनियर राजकुमार द्वारा करोड़ों की सामान स्टोर से उड़ाने के मामले की जांच करती हुई सीबीआई पटना की टीम सोमवार को गया पहुंच गयी. गया जंक्शन के रेल डिपो से रेल सामग्री में गड़बड़ी की शिकायत पर सीबीआई ने रेलवे विजिलेंस हाजीपुर की टीम के साथ 11 घंटे तक जांच की.

इस दौरान डिपो इंचार्ज सीनियर सेक्शन इंजीनियर (ट्रैक डिपो) आरडी चौधरी और दो ग्रुप डी रेल कर्मियों की संलिप्ता की आशंका पाये जाने के बाद तीनों को हिरासत में ले लिया गया. सीबीआई की टीम तीनों को पटना ले गयी. बताया जाता है कि डेहरी स्टेशन पर सीनियर रेल सेक्शन इंजीनियर राजकुमार से मिली सूचना के आधार पर सीबीआई ने गया में कार्रवाई की है. दो दिन पहले डेहरी व सोननगर में सीबीआई व हाजीपुर विजिलेंस की टीम ने छापेमारी कर रेल अधिकारी समेत चार रेल कर्मियों को गिरफ्तार किया था.

रेलवे सूत्रों के अनुसार सीबीआई को गया रेल डिपो इंचार्ज के खिलाफ यह शिकायत मिली थी कि ठेकेदार के माध्यम से डिपो आने वाली सामग्री के एवज में ग्रुप डी के कुछ कर्मियों के माध्यम से एसएससी लेन-देन करते हैं. हालांकि विस्तृत जांच सामने नहीं आयी है. यह माना जा रहा है कि घोटाले के इस जांच में आला अधिकारियों की भी गर्दन फंस सकती है.

अब तक सामने आयी सूचना के अनुसार डिपो इंचार्य पर आय से अधिक संपत्ति का भी मामला बनाये जाने की तैयारी है. सोमवार की सुबह 10 बजे से पटना सीबीआई के 5 सदस्यीय टीम डीएसपी के नेतृत्व में यहां आयी थी. टीम में तीन इंस्पेक्टर तथा एक कर्मचारी के अलावा हाजीपुर जोन से दो विजिलेंस अधिकारी भी आये थे. टीम ने रात 9 बजे तक जांच की.

रेल संपत्ति की चोरी कर अवैध तरीके से हेराफेरी कर करोड़ों की उगाही के मामले को लेकर सीबीआई यह जांच कर रही है. सीबीआई की गया जंक्शन पर अपने तरह की यह पहली कार्रवाई है. डेहरी में सीनियर सेक्शन इंजीनियर की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की छापेमारी जारी है. इससे अधिकारी से लेकर रेलकर्मियों के होश उड़े हुए है. स्टेशन पर यह चर्चा है कि जांच में कई अधिकारियों की गर्दन फंसनी तय है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...