नई दिल्ली. इंडियन रेलवे के सुपर ऐप RailOne एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सुविधा उपलब्ध करा रही है. Rail One ऐप से यात्री रिजर्व, प्लेटफॉर्म और जनरल टिकट तक आसानी से ले सकेंगे. इसके लिए ऐप को गूगल प्ले स्टोर अथवा Apple App Store से डाउनलोड किया जा सकेगा. इंस्टॉल हो जाने के बाद जरूरी परमिशन देनी होगी.
रेलवे की सुपर ऐप RailOne से कई सेवाएं एक साथ उपलब्ध होंगी. IRCTC अकाउंट से लॉगइन कर ऐप से रिजर्व और अनरिजर्व टिकट बुक कराये जा सकेंगे. हालांकि IRCTC अकाउंट वाले लोग यूजरनेम और पासवर्ड डालकर सीधे ऐप में लॉगइन कर सकेंगे.
रिजर्व टिकट बुकिंग
ऐप में लॉगइन के बाद Book Tickets में Reserved का ऑप्शन चुनना होगा. इसके बाद स्टेशन, डेट और क्लास देने पर खाली सीट और किराए की जानकारी मिल जायेगी. यहां से पूरी जानकारी देकर आप UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग से पेमेंट कर सकेंगें. टिकट बुक होते ही My Bookings में उसका ब्योरा मिल जायेगा.
अनरिजर्व टिकट बुकिंग
RailOne ऐप के जरिए यूजर्स लोकल या जनरल कोच में यात्रा का टिकट भी खरीद सकते हैं. इसके लिए होम स्क्रीन पर Unreserved Ticket का ऑप्शन चुनना होगा. यहां ट्रैवल डिटेल के साथ पेमेंट करना होगा. इसमें क्यूआर टिकट मिलेगा. यह ऐप में स्टोर रहेगा.
प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग
RailOne App से डिजिटल प्लेटफॉर्म टिकट भी बुक कर सकते हैं. इसके लिए स्टेशन सलेक्ट कर टिकट की संख्या डालें और पेमेंट करें. आपको क्यूआर टिकट मिलेगा, जो ऐप में स्टोर रहेगा.
सभी प्रकार के बुक टिकट RailOne ऐप से My Bookings में सेव रहेंगे. यहां पहले बुक कराये गये टिकटों की हिस्ट्री भी देखी जा सकेगी. अगर कोई टिकट कैंसिल कराना चाहे तो यह ऑप्शन भी यहां उपलब्ध है.
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
- RANCHI : रेलवे ट्रैक पर कटा मिला RPF जवान का शव, तीन दिन पहले हुई थी पोस्टिंग, सवालों में घिरी मौत! - June 18, 2026


















































































