Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस में तोड़फोड़, गेट नहीं खोलने पर हंगामा, लोको पायलट के केबिन में घुसे लोग

महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव - 1

हरदोई. बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस में तोड़फोड़ (Bareilly-Prayagraj Express vandalized) का मामला सामने आया है. स्टेशन पर भी भारी भीड़ है. यात्रियों ने दरवाजे अंदर से बंद कर लिए. करीब 2000 श्रद्धालु ट्रेन में चढ़ने के लिए गेट को धक्का देने लगे. नाराज लोगों ने ट्रेन में तोड़फोड़ कर दी.

जानकारी के मुताबिक हरदोई में महाकुंभ जा रही बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस में श्रद्धालु ने ये तोड़फोड़ ती है. ट्रेन के अंदर पैर रखने की जगह नहीं थी. ऐसे में यात्रियों ने अंदर से दरवाजे बंद कर लिए. इस पर नाराज लोगों ने ट्रेन में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी.

बताया जा रहा है कि ट्रेन शनिवार रात हरदोई स्टेशन पर रुकी, तो 2000 यात्री चढ़ने के लिए गेट को धक्का देने लगे. जब गेट नहीं खुला तो हंगामा करना शुरू कर दिया. हालांकि इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाल लिया.

ये हाल केवल हरदोई का नहीं है. बनारस में भी कमोबेश यही स्थिति है. यहां पर भी ट्रेनों में खड़े होने की जगह भी नहीं है. लोग जगह के लिए धक्का-मुक्की कर रहाे हैं. इतना ही नहीं कुछ लोग जगह नहीं मिलने पर शनिवार को लोको पायलट के केबिन में घुस गए. बाद में आरपीएफ ने उन लोगों को बाहर निकाला. महाकुंभ जाने वाली सभी ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ है.

हालांकि सबसे चिंताजनक बात यह रही कि मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) के जवान केवल तमाशबीन बने रहे. सुरक्षा बलों की इस निष्क्रियता ने स्थिति को और बिगाड़ दिया. प्रयागराज कुंभ में स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं में से कई लोग ट्रेन छूट जाने से मायूस नजर आए.
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...

न्यूज हंट

रेलकर्मियों का कहना है कि चक्रधरपुर रेलमंडल का पूरा सिस्टम काफी बुरे दौर से गुजर रहा सिस्टम में बैठे उच्च अधिकारी धृतराष्ट्र की तरह...

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...