RANCHI. मुरी रेलवे स्टेशन पर प्रसव पीड़ा के बाद गर्भवती आरती कुमारी को आरपीएफ की मदद से सिल्ली सदर अस्पताल पहुंचाया गया. यहां गर्भवती ने बच्ची को जन्म दिया. घटना रविवार की है. आरती ट्रेन संख्या 08195 (टाटा-हटिया मेमो पैसेंजर) से प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर मुरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची. यहां उसे प्रसव पीड़ा हुई.
आरपीएफ की टीम ने इसकी सूचना सहायक चिकित्सा पदाधिकारी मुरी को दी. एसीएमएस मुरी और उनकी टीम ने मौके पर आकर महिला को जांच की. इसके बाद स्ट्रेचर से उसे स्टेशन से बाहर ले जाया गया. यहां से एंबुलेंस से महिला को सदर अस्पताल, सिल्ली पहुंचाया गया. यहां सुरक्षित और स्वस्थ बच्ची का जन्म हुआ.
महिला आरती कुमारी ट्रेन संख्या 08195 (टाटा-हटिया मेमो पैसेंजर) से टाटानगर से चांडिल के लिए यात्रा कर रही थीं. प्रसव पीड़ा के कारण वह चांडिल स्टेशन पर नहीं उतर पाईं और मुरी पहुंच गईं. उन्होंने आरपीएफ मुरी के एएसआई एस.बैठा, स्टाफ वी.के. रजक और महिला स्टाफ सिमरन कुमारी और स्वास्थ्य इकाई, मुरी का त्वरित और संवेदनशील सहायता के लिए आभार व्यक्त किया.
- प्रकृति की गोद में आदित्यपुर रेलवे कर्मचारी परिवार ने रचा इतिहास, सावन महोत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन - August 17, 2026
- TATANAGAR : कार्यालय टूटने से ओबीसी कर्मचारी संघ में नहीं हुआ ध्वजारोहण, राष्ट्रीय आयोग तक मामला ले जाने की चेतावनी - August 17, 2026
- विशाखापट्टनम में सीबीआई का बड़ा एक्शन, 179.50 करोड़ के प्रोजेक्ट में 15 लाख की रिश्वत लेतेSSE को दबोचा! - August 17, 2026
















































































