Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

चक्रधरपुर : रेलकर्मी परिवार की महिलाओं ने मनाया सावन मिलन, गीत-संगीत से बांधा समां

  • स्मृति को सावन क्विन का खिताब दिया गया.

जमशेदपुर. दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन की आदित्यपुर की महिला शाखा द्वारा आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के निकट सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया. शिवालिक अपार्टमेंट में आयोजित कार्यक्रम में रेलकर्मी परिवार की महिलाओं ने रेलवे महाप्रबंधक के रूप में अर्चना जोशी की पदस्थापना को महिला सशक्तीकरण की दिशा में अहम कड़ी बताया. स्मृति को सावन क्विन का खिताब दिया गया.

इसके बाद महिलाओं ने गीत-संगीत के कार्यक्रमों के साथ मिलन समारोह को यादगार बना दिया. कार्यक्रम में सीमा सिंह, स्मृति कुमारी, अनामिका मांझी, प्रियंका सिंह, रश्मि कुमारी, सजल झा, श्रीमती साहू के अलावा अन्य महिलाओं ने हिस्सा लिया.

इस मौके पर बच्चों की अंतराक्षरी प्रतियोगियों भी हुई इसमें वेदांत, तान्या, श्रीप्रिया, प्रांची, वर्षा, सारथू आदि ने हिस्सा लिया. आयोजन के बाद सभी ने लजीज व्यंजन का आनंद उठाया. कार्यक्रम को सफल बनाने में आर सिंह, मुकेश सिंह, आरके सिंह, आरएस साहू , पीके मांझी आदि ने सहयोग दिया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...