कोलकाता. दक्षिण पूर्व रेलवे की क्षेत्रीय रेल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की मंगलवार को आयोजित बैठक में जीएम विद्या भूषण ने कहा कि राजभाषा का प्रयोग-प्रसार बेहतर तरीके से हो रहा है. उन्होंने हिंदी में प्रवीण अधिकारियों और कर्मचारियों को राजभाषा के प्रचार-प्रसार में अपना सहयोग करने का अनुरोध किया.
दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय, गार्डनरीच में वर्चुअल माध्यम पर आयोजित बैठक में राजभाषा कार्यों की समीक्षा की गई। जीएम ने राजभाषा के प्रयोग-प्रसार के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए और उनपर अमल करने की आवश्यकता बतायी. महाप्रबंधक के अलावा इस बैठक में सभी विभागों के प्रधान मुख्य अधिकारी, मंडलों के अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी, रेल कारखाना, खड़गपुर के उप मुख्य राजभाषा अधिकारी शामिल हुए.
मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर दक्षिण पूर्व रेलवे इसहाक खान ने अपने संबोधन में सभी प्रधान विभाग प्रमुखों एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारियों से आग्रह किया कि राजभाषा के प्रयोग-प्रसार में सकारात्मक सहयोग दें. बैठक का संचालन उप महाप्रबंधक राजभाषा पीसी डांग ने किया. इस अवसर पर महाप्रबंधक द्वारा राजभाषा विभाग की बीएनआर हिंदी ई-पत्रिका के द्वितीय अंक का विमोचन भी किया गया.
#SouthEasternRailway #IndianRailway
- RPF पर राज्यसभा में उठे सवाल, रेल मंत्री ने दिया जबाव, आगरा कैंट की घटना पर 4 जवान सस्पेंड, CISF को सुरक्षा सौंपने का प्रस्ताव नहीं - August 5, 2026
- रेलवे बोर्ड का निर्देश : एसी बोगी में RAC के यात्रियों को भी अब मिलेगा पूरा बेडरोल, कंज्यूमर फोरम के जुर्माने के बाद जागा रेलवे - August 5, 2026
- सुरक्षा राम भरोसे! अत्यधिक थकान और अव्यावहारिक नियमों के बीच काम करने को मजबूर हैं लोको पायलट - August 3, 2026















































































