Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

खड़गपुर-हावड़ा रेल संभाग के इंदा में ट्रैक धंसने की सूचना पर रेलवे अलर्ट

अमितेश, खड़गपुर

लंबी प्रतीक्षा के बाद बीती रात हुई जोरदार बारिश ने रेलनगरी खड़गपुर का तापमान तो कुछ कम लिया , लेकिन जगह – जगह जलजमाव से शहर का हाल  बेहाल हो गया है. खड़गपुर में जगह – जगह हालात मुंबई सरीखे नजर आने लगे. बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि हुई जोरदार बारिश के बाद सुबह जब स्थिति कुछ सामान्य हुई और लोग घरों से बाहर निकले तो हर तरफ पानी ही पानी देख सहम गए. आयमा – रामनगर से लेकर छोटा टेंगरा और झपाटापुर तक में भारी जल जमाव देखा गया .

खड़गपुर रेल मंडल में भी बारिश का खासा असर देखा गया. खड़गपुर – हावड़ा रेल संभाग के इंदा में रेलवे ट्रैक धंसने की सूचना है. जानकारों के मुताबिक इसी ट्रैक से कई गाड़ियां गुजरती है. रेलवे इसके लिए अलर्ट है. ट्रैक की निगरानी शुरू हो गयी है और राहत व मरम्मत कार्य को तेज कर दिया गया है. सुबह मौके पर किसी ट्रेन के नहीं होने से अनहोनी टल गई . हालांकि इसी ट्रैक पर कई बिजली के खंभे उखड़ गए. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने रेल खंड पर ट्रेनों का आवागमन बंद कराया .

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...