Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Friday, October 16
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » कोलकाता में रेलवे बोर्ड के मेंबर ट्रैफिक ने की तीन जोन के परिचालन व राजस्व की समीक्षा
बोर्ड/जोन

कोलकाता में रेलवे बोर्ड के मेंबर ट्रैफिक ने की तीन जोन के परिचालन व राजस्व की समीक्षा

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 2, 2021
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • गार्डेनरीच मुख्यालय में दक्षिण पूर्व रेलवे, पूर्व रेलवे व दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के पदाधिकारियों के साथ बैठक

कोलकाता. रेलवे बोर्ड के मेंबर ट्रैफिक व दक्षिण पूर्व रेलवे के पूर्व जीएम संजय कुमार मोहंती ने शुक्रवार 2 जुलाई को दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) मुख्यालय, गार्डनरीच का दौरा किया और पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. समीक्षा बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे के परिचालन और वाणिज्यिक विभागों के प्रदर्शन को देखा गया. बैठक में पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे व दक्षिण पूर्व रेलवे पदाधिकारी भी उपस्थित थे. एसईआर के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक सतीश पी दुधे, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक प्रभास दानसाना समेत अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में श्री मोहंती ने संचालन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली. मेंबर ट्रैफिक का विशेष जोर सेफ्टी, सुरक्षा, समयपालन, माल ढुलाई और राजस्व पर था. हालांकि संजय कुमार मोहंती ने दक्षिण पूर्व रेलवे के बेहतर प्रदर्शन पर संतोष जताया और विकास कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.

समीक्षा बैठक में मेंबर ट्रैफिक ने वर्ष 2021-22 में माल ढुलाई के लक्ष्य को प्राप्त करने, मालगाड़ियों की अधिकतम अनुमेय गति बढ़ाने, नई लाइन / दोहरीकरण कार्यों को पूरा करने, विभिन्न यातायात सुविधा कार्यों पर विस्तृत चर्चा की. इससे पहले प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक प्रभास दानसाना ने मेंबर ट्रैफिक को वर्ष 2020-21 में जोन की उपलब्धियों और प्रमुख गतिविधियों से अवगत कराया. पिछले वित्तीय वर्ष यानी 2020-21 में जोन ने 175.8 मिलियन टन माल लदान किया, जो 2003 में तीन भागों में विभाजित होने के बाद से इस रेलवे का अब तक का सबसे अच्छा लोडिंग प्रदर्शन था.

बताया कि लोडिंग का यह उल्लेखनीय प्रदर्शन महामारी की स्थिति के बावजूद हासिल किया गया था, जिसने लदान प्रदर्शन को प्रभावित किया. क्यों नहीं पहली तिमाही में 48.28 मिलियन टन लदान किया है, जो कि 16.94 मिलियन टन की वृद्धिशील वृद्धि है. श्री दानसाना ने यह भी बताया कि एसईआर चालू वित्त वर्ष यानी 2021-22 के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित 205 मिलियन टन माल लदान लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है.

मेंबर ट्रैफिक संजय कुमार मोहंती ने दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय में पूर्वी और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के पदाधिकारियों के साथ भी समीक्षा बैठक की. इसमें प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक, पूर्वी रेलवे यू के बल, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, पूर्वी रेलवे सौमित्र मजूमदार, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे छत्रसाल सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

member traffic
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleपूर्व रेलवे : 5 जुलाई से 18 और ट्रेनों का परिचालन होगा बहाल, सूचना जारी
Next Article आरपीएफ ने ट्रेन यात्री से बरामद किया लाखों की नगदी व जेवरात
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

October 14, 2026
बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
Latest Posts

चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

October 16, 2026

चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

October 16, 2026

RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

October 15, 2026

RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

October 14, 2026

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group