Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

इंडियन रेलवे एम्प्लाईज फेडरेशन 25 मई को देश भर में करेगा प्रदर्शन, 26 को ब्लैक-डे

  • IREF की वर्चुअल कोर कमेटी की मीटिंग में संघर्ष के लिए बनाई गई रणनीति
  • सभी रेलकर्मियों को कोरोना वारियर्स घोषित कर 50 लाख का बीमा करे सरकार- सर्वजीत सिंह
  • कृषि व देश विरोधी तीनों कानून तुरंत रद्द कर MSP पर कानून बनाए मोदी सरकार – IREF

नई दिल्ली. इंडियन रेलवे एम्प्लाईज फेडरेशन ने 26 मई को रेलवे में ब्लैक-डे (काला दिवस) का आह्वान किया है. 24 मई को बुलायी गयी वर्चुअल मीटिंग में यह निर्णय लिया गया. फेडरेशन के महामंत्री का. सर्वजीत सिंह ने प्रेस को बयान जारी कर कहा है कि इंडियन रेलवे एम्प्लाईज ने केंद्र सरकार/ रेल प्रशासन के उदासीन रवैये के चलते एक पत्र रेल मंत्री व रेलवे बोर्ड चैयरमैन को भेज कर रेल कर्मचारियों को कोरोना योद्धा घोषित करने सहित अन्य मांगों से रूबरू कराया था, लेकिन रेलवे बोर्ड के उदासीन रवैये के कारण हमने संघर्ष करने का निर्णय लिया और चेतावनी जारी की है.

उन्होंने कहाकि स्टेशन पर यात्री का सबसे पहले सामना करने वाले टिकट बुकिंग क्लर्क, टिकट जांच कर्मियों से लेकर ट्रेनों और स्टेशनों की व्यवस्था संभालने वाले स्टेशन मैनेजर, ट्रैकमैन, ड्राइवर/गॉर्ड, गैंगमैन, नए डिब्बों व इंजनों के निर्माण व रखरखाव में लगे कर्मचारियों ने कोविड-19 की महामारी के दौरान दिन-रात जान जोखिम में डालकर फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में रेलवे का संचालन व रखरखाव बनाये रखा. इस दौरान लगभग दौ हजार रेल कर्मचारी जान गवा चुके हैं. जब पूरा देश थम गया था तब इन्हीं रेलकर्मियों ने देश के कोने-कोने तक ऑक्सीजन, अनाज, दवाइयां और ऊर्जा संबंधित जरूरी सामान पहुंचाया. बावजूद उनकी अनदेखी हो रही है. फेडरेशन (IREF) की वर्चुअल कोर कमेटी की मीटिंग में शामिल हुए पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार/रेल प्रशासन के प्रति अपना रोष व्यक्त किया.

सर्वजीत सिंह ने कहा कि सभी रेल कर्मचारियों को कोरोना योद्धा घोषित करने, सभी रेल कर्मचारियों का 50 लाख रुपये का बीमा करने, मार्च 2020 के बाद मृतक रेल कर्मचारियों के परिवारों को 50 लाख रुपये एक्स – ग्रेसिया का भुगतान करने, NPS को तुरंत रद्द कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करके PFRDA के पास जमा राशि कर्मचारी को वापिस करने, महंगाई भत्ते की बकाया सभी किस्तें जारी करने, रात्री ड्यूटी भत्ते पर रु . 43600 / – की लिमिट हटाने, भारतीय रेलवे का निजीकरण बंद करने आदि मांगो को लेकर समस्त रेलवे में 25 मई 2021 को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार / रेलवे प्रशासन को चेतावनी दी जाएगी.

इसके अलावा वर्चुअल कोर कमेटी की मीटिंग में 6 महीनों से दिल्ली के बॉर्डर पर तीन कृषि विरोधी कानूनों को रद्द करवाने व MSP पर कानून बनाने के लिए संघर्ष कर रहे अंदाताओ द्वारा 26 मई को ‘लोकतंत्र का काला दिवस’ का जोरदार तरीके से समर्थन करते हुए 26 मई 2021 को समस्त रेलवे में ब्लैक-डे (काला दिवस) मनाने की घोषना की गयी है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...