Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

खड़गपुर-टाटानगर संभाग में बदलेगी रेल यातायात की सूरत , हावड़ा-मुंबई मार्ग पर कम होगी विलंब की समस्या : प्रधानमंत्री

तारकेश कुमार ओझा , खड़गपुर

नार्थ-साउथ फ्रेट कॉरिडोर के तहत खड़गपुर-आदित्यपुर थर्ड लाइन परियोजना अंतर्गत कलाईकुंडा-झाड़ग्राम रेलखंड का सोमवार को उद्घाटन किया गया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोलकाता में किए गए परियोजना के उद्घाटन को लेकर झाड़ग्राम रेलवे स्टेशन के विस्तारित हिस्से में समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर झाड़ग्राम के सांसद कुंवर हेम्बर्म, खड़गपुर के डीआरएम मनोरंजन प्रधान तथा सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व रेल अधिकारी उपस्थित रहे.

वर्चुअल संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि खड़गपुर-आदित्यपुर थर्ड लाइन से खड़गपुर-टाटानगर संभाग के रेल यातायात में आमूलचूल परिवर्तन होगा और हावड़ा-मुंबई मार्ग पर ट्रेनों के विलंबित होने की समस्या में कमी आयेगी. झाड़ग्राम में आयोजित समारोह में सांसद कुंवर हेम्बर्म ने उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री व रेल मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जंगल महल में सुविधाओं की कमी की समस्या हम सुनते आ रहे हैं . लेकिन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तेजी से सूरत बदल रही है. गिधनी से लेकर हर स्टेशन का अपग्रेडेशन हुआ है. सुविधाएं बढ़ी है और रेल यातायात सुगम हुआ है. खड़गपुर और आद्रा मंडल के अधिकारियों से उन्होंने महत्वपूर्ण ट्रेनों के कुछ नए स्टेशनों पर ठहराव की मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार की अपील की . वहीं कोविड के चलते बंद ट्रेनों का परिचालन जल्द शुरू करने की भी मांग रखी. उन्होंने कुछ लोकल ट्रेनों को गिधनी तक विस्तारित करने और दूरगामी ट्रेनों के ठहराव की भी अपील की है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...