जमशेदपुर. ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर देशव्यापी ब्लैक डे 30 अक्टूबर को मनाया गया. आदित्यपुर स्टेशन के संयुक्त गार्ड व चालक लॉबी में आयोजित जनसभा में रेलवे मेंस यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश सिंह और गार्ड काउंसिल के शिवेश कुमार ने रेलकर्मियों को संबोधित किया. सभा में रवींद्र कुमार, पीके कुशवाहा, मुकेश सिंह, आर सिंह आदि ने नाईट ड्यूटी अलाउंस में कटौती के आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग की. नेताओं ने चेताया कि अगर सरकार रिकवरी आदेश वापस नहीं लेती है तो देशव्यापी आंदोलन चलाया जायेगा. सभा में राकेश कुमार, आरके सिंह, अभय कुमार, एस बनर्जी, केके पटेल, गार्ड काउंसिल के संजीव कुमार समेत बड़ी संख्या में रेलकर्मी मौजूद थे.
Railhunt News Desk
देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।


