Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

कोरोना काल भी अवसर : ट्रेनों के पैसेंजर कोचों में भी माल ढुलाई कर कमाई कर रही रेलवे

कोरोना के समय को अवसर में बदलने में रेलवे ने कोई कसर नहीं रख छोड़ी है. रेगुलर की जगह स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करे अतिरिक्त 25 से 30 फीसदी का किराया वसूलने के बाद रेलवे खाली बोगियों में भी माल ढुलाई कर पैसे कमा रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि वर्तमान में पैसेंजर ट्रेनें सीमित संख्या में चल रही है और जनरल सेकेंड क्लास के पैसेंजर कोच खाली पड़े हुए है जिनका उपयोग सामानों का ट्रांसपोर्टेशन में किया जा रहा.

हुबली डिवीजन में वास्को द गामा स्टेशन से कलमेश्वर (नागपुर) के लिए सामानों से भरे यात्री कोचों को रविवार 25 अक्टूबर को रवाना किया गया. कोरोना के समय पार्सल की मांग बढ़ने पर रेलवे ने यात्री कोचों में भी मालढुलाई का यह निर्णय लिया है जिसके तहत ऐसा किया जा रहा. वास्को-द-गामा से कलमेश्वर के बीच रविवार को 15 ऐसे कोच से सामानों का ट्रांसपोर्टेशन किया जा रहा है. हर एक कोच में 10 टन सामान की लोडिंग की जा रही है.

इस तरह बनायी गयी लोडिंग ट्रेन से नेस्ले कंपनी का 166 टन माल लोड कर उसे दूसरे स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है. ऐसा बताया जा रहा है कि इससे रेलवे को लाखों में कमाई हुई है. वास्को द गामा से ट्रेन रविवार की सुबह 7 बजे रवाना हुई जो 26 अक्टूबर की दोपहर 1:40 बजे कलमेश्वर स्टेशन पहुंचेगी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...