Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

52 साल की बिरासत खत्म, 15 नवंबर से बीते दिनों की बात हो जायेगी सांसद भवन में रेलवे की कैंटीन

नई दिल्ली. संसद भवन में रेलवे संचालित कैंटीन अब बीते दिनों की बात हो जायेगी. रेलवे अब यह कैंटीन नहीं चलाएगा, क्योंकि 15 नवंबर को संसद परिसर की कैंटीन की जिम्मेदारी आईटीडीसी संभाल लेगी. इसके साथ ही लोकतंत्र के इस सबसे बड़े परिसर में आने वालों को भोजन परोसने की 52 साल पुरानी विरासत का भी अंत हो जाएगा. उत्तर रेलवे साल 1968 से संसद की कैंटीन का संचालन कर रही है.

लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी पत्र में उत्तर रेलवे को 15 नवंबर तक अपने संसाधनों को हटाकर कैंटीन की जिम्मेदारी भारतीय पर्यटन विकास निगम के हवाले कर देने का आदेश दिया गया है. आईटीडीसी केंद्र सरकार का ही अंग है जो फाइव स्टार अशोका होटल समूह का संचालन करता है. इस व्यवस्था के खत्म होने के साथ ही उत्तर रेलवे लोकसभा सचिवालय से मिले संसाधनों को आईटीडीसी के हवाले कर देगा. संसद कैंटीन के लिए नया वेंडर तलाशने की प्रक्रिया इसी साल जुलाई में शुरू की गई थी.उस समय लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने इस मुद्दे पर पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल और आईटीडीसी के अधिकारियों के साथ मुलाकात की थी.

अमूमन संसदीय परिसर में केटरिंग पर निर्णय भोजन प्रबंधन पर गठित संयुक्त समिति करती है, लेकिन 17वीं लोकसभा में अभी तक भोजन समिति गठित नहीं की जा सकी है. ऐसे में स्पीकर ने स्वविवेक से कैंटीन में बेहतरीन गुणवत्ता का खाना परोसे जाने और उस पर मिलने वाली सब्सिडी को खत्म करने के बारे में निर्णय लिया है. हर संसदीय सत्र में 5000 से ज्यादा लोगों को कैंटीन में खाना खिलाया जाता है. यहां 48 प्रकार के व्यंजन हैं जिसके लिए 17 करोड़ रुपये की सब्सिडी सालाना दी जाती है जिसमें 12 करोड़ रुपये कर्मचारियों के वेतन पर खर्च होते हैं.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...