Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेलवे में बोनस पर चुप्पी, केंद्र सरकार ने 10 हजार रु. फेस्टिवल एडवांस देने की घोषणा की
    देश-दुनिया

    रेलवे में बोनस पर चुप्पी, केंद्र सरकार ने 10 हजार रु. फेस्टिवल एडवांस देने की घोषणा की

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 12, 2020
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • सरकार डिजीटल खरीदारी को प्रोत्साहित करने की योजना की ओर बढ़ रही
    • 10 किस्तों में कर्मचारी वापस कर सकेंगे फेस्टिवल एडवांस की राशि
    • बोनस की घोषणा का इंतजार कर रहे रेलकर्मियों में संशय 

    नई दिल्ली. रेलवे में बोनस को लेकर चल रही अटकलों के बीच केंद्र सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को 10 हजार रुपए एडवांस देने की घोषणा की है. ये रुपए फेस्टिवल एडवांस के तौर पर दिए जाएंगे. राशि कर्मचारी 10 किस्तों में वापस कर सकते हैं. सरकार के अनुसार इस कदम से करीब 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों को त्योहार पर खर्च करने के लिए अतिरिक्त पैसा उपलब्ध होगा. रेलवे में बोनस को लेकर चल रही चर्चाओं और वित्त मंत्रालय की ओर नजरे जमाये रेलकर्मियों के लिए यह खबर चौंकाने वाली है. अब तक रेलवे यूनियनों की ओर से बताया जा रहा है कि बोनस पर उनकी बात पूरी हो चुकी है और वित्त मंत्रालय की हरी झंडी का इंतजार है.

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार 12 अक्टूबर को प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि अर्थव्यवस्था में मांग को बढ़ाने के लिए सरकार कैश वाउचर्स और फेस्टिवल एडवांस स्कीम लेकर आयी है. इसके तहत सरकार अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए सभी कर्मचारियों को एडवांस राशि देगी. सरकार 12% या इससे ज्यादा जीएसटी वाले सामान खरीदने के लिए कर्मचारियों को एलटीसी टिकट फेयर के बदले कैश देगी. सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों को दी जाने वाली इस राहत के साथ ही यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि यह राशि रेलकर्मियों को बोनस के अतिरिक्त मिलेगी अथवा फिलहाल उन्हें बोनस के लिए और इंतजार करना होगा.

    सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों को बतौर फेस्टिबल एडवांस दी जाने वाली इस राशि के बाद यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि यह राशि रेलकर्मियों को बोनस के अतिरिक्त मिलेगी अथवा फिलहाल उन्हें बोनस के लिए और इंतजार करना पड़ेगा.

    केंद्र सरकार की योजना इस मद में 5675 करोड़ रुपए खर्च करने की है. इस मद में 1900 करोड़ रुपए पीएसयू और बैंक खर्च करेंगे. वित्त मंत्री के अनुसार इस पहले से अर्थव्यवस्था में 19 हजार करोड़ रुपए का फ्लो आयेगा. उन्होंने यह भी कहा कि यदि राज्य सरकारें भी इसी दिशा में कदम उठाती है तो बाजार में 9 हजार करोड़ रुपए और अतिरिक्त आ सकेंगे. अगर निजी क्षेत्र ने भी अपने कर्मचारियों को राहत के तौर पर ऐसा कदम उठाता है तो अर्थव्यस्था में कुल मांग 1 लाख करोड़ रुपए के पार हो सकती है. यह बात गौरतलब है कि सरकार पहले भी हर साल 3000 रुपये का फेस्टिबल एडवांस देती रही है जिसे दो साल से बंद कर दिया गया था. इस साल अचानक राशि को 3000 से बढ़ाकर 10,000 कर देने से रेलकर्मी असमंजश में हैं.

    केंद्र सरकार राज्यों को 12 हजार करोड़ का देगा ब्याजमुक्त लोन 

    वित्त मंत्री के अनुसार आर्थिक गतिविधियों में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार राज्यों को 12 हजार करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त लोन देगी. इस लोन की वापसी 50 साल में की जा सकेगी. केंद्रीय कर्मचारियों को एलटीसी के बदले दिए जाने वाले वाउचर 31 मार्च 2021 तक खर्च करने होंगे. एलटीसी के बदले दिए जाने वाले वाउचर्स से कर्मचारियों को डिजिटल खरीदारी करनी होगी. इस तरह सरकार डिजीटल खरीदारी को प्रोत्साहित करने की योजना बन रही है.

    वित्त मंत्री के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा दी गयी राशि कर्मचारी 10 किस्तों में वापस कर सकते हैं. 31 मार्च 2021 तक इसे खर्च करना होगा. यह 10,000 रुपए के प्रीपेड रूपे कार्ड के रूप में दिया जायेंगे. यह इंटरेस्ट फ्री होगा. इसे कहीं भी खर्च किया जा सकेगा. केंद्र सरकार के कर्मचारियों पर 4,500 करोड़ रुपए खर्च किये जायेंगे. यदि राज्य सरकार भी इस योजना को लागू करेगी, तो 8,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा.

    इनपुट भास्कर 

    bonus
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleजन आंदोलन अभियान : ट्रेनें चलेंगी जब भी ! सतर्कता जरूरी होगी तब भी !!
    Next Article रेलवे में बोनस का संघर्षपूर्ण रहा है इतिहास, उत्पादकता पर मिलता रहा है बोनस
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

    September 30, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group