Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » तेजस की बोगियां दे रही यात्रियों को झटका, दरवाजे हो जा रहे जाम, यात्री परेशान
    देश-दुनिया

    तेजस की बोगियां दे रही यात्रियों को झटका, दरवाजे हो जा रहे जाम, यात्री परेशान

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 9, 2019
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • यात्रियों की कसौटी पर पानी फेर रहे आईआरसीसीटी के दावे, बढ़ रही शिकायतें

    रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

    देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस की बोगियां यात्रियों को झटका देने लगी है. कभी दरवाजा जाम तो कभी शौचालय का बहने वाला पानी. तकनीकी तैार पर खुबियां बताकर करोड़ों खर्च कर उतारी गयी तेजस की बोगियां गुणवत्ता की कसौटी पर कहीं खरा नहीं उतर रही है. चिंता इस बात की होने लगी है कि कहीं तेजस का हाल भी आईआरसीसीटी की दूसरी सेवाओं की तरह नहीं हो जाये. तेजस को लेकर बड़ी चिंता जतायी है. डीआरयूसीसी मेंबर एसएस उप्पल ने, उन्होंने मीडिया को दिये बयान में बताया है कि तेजस का रैक रेल कोच फैक्टरी में बनाया गया है. इस पर रेलवे ने 50 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किये हैं, लेकिन ट्रेन में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किए जाने से सुविधाएं यात्रियों पर भारी पड़ने लगी है. हादसे की स्थिति में रेलवे स्तर पर किया गया यही भ्रष्टाचार यात्रियों को महंगा पड़ जाता है.

    तमाम विरोधों के बीच निजीकरण की पटरी पर दौड़ रही तेजस ने फिर एक गुरुवार 7 नवंबर को तब झटका खाया जब लखनऊ जंक्शन पर सी-6 बोगी का ऑटोमेटिक डोर जाम हो गया. मशक्कत के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो यात्री परेशान हो गए. मेकेनिकल स्टाफ के आने पर इसे ठीक करवाया जा सका. इसके बाद ट्रेन रवाना हो सकी. बीते चार अक्तूबर को तेजस एक्सप्रेस का आरंभ लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के बीच शुरू हुआ था. अगर तेजस का हाल आईआरसीटीसी की दूसरी सेवाओं की तरह हुआ तो अधिक कीमत चुकाकर इसकी यात्रा करने वालों का भगवान ही मालिक होगा.

    तब आईआरसीटीसी अधिकारियों ने दावा किया था कि ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. ऑटोमेटिक डोर से लेकर सेंसरयुक्त पानी की टोटियां व डस्टबिन तक इसमें लगाए गए हैं. अब यही सुविधाएं यात्रियों के लिए मुसीबत बनती जा रही हैं. सेंसरयुक्त पानी की टोटियों पर छाया पड़ते ही पानी बहने की समस्या हाल ही में ठीक कराई गई है. वहीं बोगी के शीशों की फिटिंग को लेकर भी शिकायतें सामने आ रही हैं. ऐसे ही डोरमेट को लेकर भी शिकायतें थीं, जिन्हें दूर किया गया है. मजे की बात है कि कुर्सियां भी जर्जर निकलने लगी है. हाल ही में एग्जीक्यूटिव क्लास की पांच कुर्सियों को बदलवाया गया है. इतना ही नहीं ट्रायल के दौरान भी बोगियों से आवाजें आ रही थीं, जिन्हें दूर करने के ठोस प्रयास नहीं किए गए हैं. इसका खामियाजा गुरुवार 7 नवंबर को 82501 लखनऊ जंक्शन नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस की सी-6 बोगी का आटोमेटिक डोर जाम होने के रूप में सामने आया.

    इससे यात्री बोगी में नहीं जा सके और काफी देर बात भी जब गेट नहीं खुला तो मेंटेनेंस स्टाफ को बुलाना पड़ा. इसके बाद यह ठीक हुआ. बता दें कि डोर सेंसरयुक्त है, जिसमें दिक्कतें पैदा हो रही हैं. इतना ही नहीं मेंटेनेंस के लिए जब तेजस ऐशबाग स्थित डिपो में जाती है तो रेलकर्मियों से लेकर अधिकारियों तक को खासी माथापच्ची करनी पड़ती है. लखनऊ कानपुर पैसेंजर एसोसिएशन के संजीव कपूर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रेलवे ने तेजस जैसी महंगी कॉपोटरेट ट्रेन के लिए रेड कारपेट बिछाकर दिया है. इसका किराया विमानों से भी महंगा है. बावजूद इसके यात्रियों को सुविधाएं तक मयस्सर नहीं. कुर्सियों से लेकर विंडो और सेंसरयुक्त दरवाजे तक समस्याएं पैदा कर रहे हैं.

    सूचनाओं पर आधारित समाचार में किसी सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप हमें मेल [email protected] या वाट्सएप 6202266708 पर अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं.

    Tejas bogies giving blow to passengers
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरन फॉर यूनिटी : देश की एकता और अखंडता की शपथ लेकर दौड़े हजारों रेलकर्मी
    Next Article काचीगुड़ा के निकट ट्रेन को MMTS ने मारी टक्कर, 30 यात्री घायल
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यात्री

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026
    रेल यात्री

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group