Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रन फॉर यूनिटी : देश की एकता और अखंडता की शपथ लेकर दौड़े हजारों रेलकर्मी
    देश-दुनिया

    रन फॉर यूनिटी : देश की एकता और अखंडता की शपथ लेकर दौड़े हजारों रेलकर्मी

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 31, 2019
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

    देश की आजादी के बाद प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को रेलकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया. इस अवसर पर सभी जोनल व मंडल मुख्यालय से लेकर स्टेशनों तक रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया. रन फॉर यूनिटी में बड़ी संख्या में रेलकमिर्यों ने दौड़ लगायी और देश के एकता और अखंडता की शपथ ली.

    इस अवसर पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने की शपथ ली गई. उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके पूठिया ने प्रधान कार्यालय में प्रमुख विभागाध्यक्षों तथा रेल अधिकारियों, दिल्ली मंडल के अधिकारियों एवं मान्यता प्राप्त यूनियनों एवं संगठनों के कर्मियों को शपथ दिलवाई और उन्होंने स्वयं भी एकता शपथ ग्रहण की. सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर उनकी राष्ट्र के प्रति एकनिष्ठता, निस्वार्थ सेवाभाव, समपर्ण और कर्तव्यपरायणता को याद करते हुए, रेलवे ने इस अवसर पर अपने सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया. शपथ ग्रहण में उत्तर रेलवे भारतीय स्काउट एवं गाइड संगठन तथा रेल सुरक्षा बल संगठन के कर्मियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया. कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए उत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक ने रन फॉर यूनिटी में भाग लिया. रन फॉर यूनिटी का आयोजन, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, सैलून साइडिंग, स्टेट एंट्री रोड से लेकर क्नॉट सर्कस के इनर सर्कल तक किया गया जिसमें रेलकर्मियों के बच्चों तथा विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. रन फॉर यूनिटी के दौरान प्रतिभागी राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने हेतु अपने हाथों में राष्ट्रीय एकता आधारित तख्तियां लिए हुए थे.

    इस अवसर पर उत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक ने कहा कि प्रत्येक रेल कर्मचारी का योगदान महत्वपूर्ण है और इसलिए सरदार वल्लभ भाई पटेल, जिन्होंने राष्ट्र की एकजुटता के लिए हर संभव प्रयास किए. उनके विचारों, उनकी बातों को ध्यान में रखते हुए अपनी ड्यूटी के प्रति ईमानदार रहते हुए हमें राष्ट्र की बेहतर सेवा में सदैव तत्पर रहना है. इस अवसर पर उन्होंने प्रत्येक स्तर पर सिस्टम में सुधार और भ्रष्टाचार पर रोकथाम के प्रति रेल की प्रतिबद्धता दोहराई. उत्तर रेलवे इस साल ‘पब्लिक पार्टिशिपेशन इन प्रमोटिंग इंटिग्रिटी एंड इराडिकेटिंग क्रप्शन’ अर्थात् भ्रष्टाचार उन्मूलन तथा सत्यनिष्ठा को बढ़ावा देने हेतु जन साधारण की भागीदारी थीम पर सतर्कता जागरुकता सप्ताह मना रही है. इस दौरान सेमिनार, क्विज़ प्रेाग्राम तथा विभिन्न मीडिया माध्यमों द्वारा जागरूकता अभियान चलाये जाएंगे.

    इलाहाबाद में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अरुण सक्सेना ने अधिकारियों और कर्मचारियों को एकता व अखंडता की शपथ दिलाई. इलाहाबाद मण्डल में डीआरएम संजय कुमार पंकज ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी. इसके बाद रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ जिसमें रेलवे के खिलाड़ियों, स्काउट गाइड के सदस्यों अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया. इस अवसर पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई. कार्यक्रम में सीपीओ ओम प्रकाश, एडीआरएम एके द्विवेदी, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक मन्नू प्रकाश, सीनियर डीसीएम बीके मिश्रा, वरिष्ठ मण्डल विद्युत अभियंता (सामान्य) अमिताभ शर्मा, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त, डीके मौर्या, वरिष्ठ मण्डल अभियंता (समन्वय) सुनील कुमार गुप्ता, मण्डल अभियंता सम्पदा आइपीएस यादव, एसीएम एसके श्रीवास्तव आदि थे. इसके अलावा देश के विभिन्न रेलमंडल और स्टेशन पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन कर एकता की शपथ दिलायी गयी.

    Run for Unity: Thousands of railwaymen rushing to take oath of unity and integrity of the country
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरेलवे में निजीकरण का उदाहरण है आईआरसीटीसी की खानपान, बेड रॉल की खराब सेवा : शशि मिश्रा
    Next Article तेजस की बोगियां दे रही यात्रियों को झटका, दरवाजे हो जा रहे जाम, यात्री परेशान
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेल यूनियन

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group