Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

जबलपुर : कटिहार के बाद जबलपुर डीआरएम बिल्डिंग में लगी आग, फाइल और दस्तावेज खाक

जबलपुर. कटिहार रेल मंडल प्रबंधक कार्यालय के बाद अब जबलपुर डीआरएम कार्यालय में आग लग गयी है. आग बिल्डिंग के इलेट्रिकल विभाग में 23 मार्च की सुबह 9 बजे तब लगी जब चपरासी ने बिजली का स्वीच ऑन किया. नगर निगम से तीन फायर बिर्गेड की गाड़ियों में आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग से बिजली कार्यालय के कंप्यूटर, महत्त्वपूर्ण दस्तावेज,फाइले और सिलिंग आदि जलकर राख हो गयी. आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है. दिलचस्प बात है कि रेलमंडल की बिजली व्यवस्था को सुचारु रखने वाले इलेट्रिकल विभाग में ही कर्मचारी व रिकार्ड सुरक्षित नहीं है. आग लगने सूचना के बाद डीआरएम मनोज सिंह, सीनियर डीईएन विजय पांडेय सहित कई अधिकारी मौके पर पहुचे. आग से नुकसान का आकलन किया जा रहा है. डीआरएम ने जांच के निर्देश दिये है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...