Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » मैं उड़ीसा का नहीं भारत का आदमी हूं : रेल जीएम
    गपशप

    मैं उड़ीसा का नहीं भारत का आदमी हूं : रेल जीएम

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJanuary 8, 2019
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    •  दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम पीएस मिश्रा ने झारसुगुड़ा से बंडामुंडा तक किया निरीक्षण 
    • राजगांपुर में ओडिया भाषी और ओडिशा के विकास पर बंद किया सबका मुंह
    • कई जगह उदघाटन और शिलान्यास रेलकर्मियों से कराकर शुरू की नयी परंपरा   
    झारसुगुड़ा स्टेशन पर निरीक्षण करते जीएम पीएस मिश्रा

    राउरकेला से मलय. दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक पीसी मिश्रा ने मंगलवार 8 जनवरी को झारसुगुड़ा से बंडामुंडा तक रुटीन निरीक्षण किया.निरीक्षण के क्रम में राजगांगपुर में रेल जीएम पीएस मिश्रा के एक जवाब से सभी हतप्रभ रहे गये जब उन्होंने ओडिशा के स्थानीय निवासी होने के कारण ओडिया क्षेत्र के सम्यक विकास की मांग को खारिज करते हुए कहा कि वे भारत के आदमी है और सभी देशवासी व क्षेत्र विकास के मानक पर उनके लिए समान है. राजगांगपुर में जीएम से मिलने आये स्थानीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमंडल को जीएम से ऐसे जबाव की उम्मीद शायद  न थी लेकिन जीएम पीएस मिश्रा के एक जबाव ने उनके सहकर्मी रेलकर्मियों को गहरे तक प्रभावित किया. 

    घर से भूंजा लाकर खिलाया, प्यार से सबने खाया 

    रेलवे महाप्रबंधक के दौरे के क्रम में एक क्षण तब आया जब अचानक एक व्यक्ति जीएम के सामने आया और बताया कि उसने उनके लिए भूंजा घर से भूंजकर लाया है, अनुरोध किया कि वह उसे स्वीकार करें, सहज दिल अजीज जीएम पीएस मिश्रा ने न सिर्फ उस व्यक्ति के प्यार को स्वीकार कर भूंजा खाया बल्कि अपने सहयोगी रेलवे पदाधिकारियों को भी उस प्यार में हिस्सेदारी सुनिश्चित करायी. रेलवे जीएम के इस व्यवहार ने सबका दिल जीत लिया.

    स्टेशन पर निरीक्षण करते जीएम पीएस मिश्रा

    अपने एकदिवसीय दौरे पर जीएम पीसी मिश्र ने झारसुगुड़ा में नव निर्मित रेलवे स्टाफ क्वार्टर बिल्डिंग का उद्घाटन किया. उक्त बिल्डिंग में कुल 28 क्वार्टर है. यहां उन्होंने पौधरोपण भी किया. आरपीएफ बैरक में जीएम को जवानों ने गार्ड ऑफ आनर्स की सलामी दी. यहां जीएम ने वायरलेस फुटबाल मैदान के चहारदीवारी की आधारशिला रखी तो नवनिर्मित रनिंगरुम का उद्घाटन एक महिला कर्मचारी के हाथों कराया. 

    निरीक्षण में राउरकेला, पानपोष, सोनाखान, बंडामुंडा आदि स्टेशनों पर जीएम ने यात्री सुविधा देखी और स्थानीय लोगों से बात भी की. जीएम ने राउरकेला चैंबर की मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया और कहा कि वह एम माह के भ्रीतर चैंबर में आकर रेलवे की समस्याओं पर विचार करेंगे.

    बंडामुंडा एआरएम कार्यालय पहुंचकर भावुक हुए जीएम


    • नवनिर्मित इलेक्ट्रिक शेड तथा ई व जे केबिन का उद्घाटन कराते जीएम

    बंडामुंडा पहुंचने के बाद महाप्रबंधक ने एआरएम कार्यालय का जायजा लिया. जीएम ने सबसे अधिक समय यहां बिताया. पीसी मिश्र ने रेलवे में अपने करियर की शुरुआत बतौर बंडामुंडा एआरएम 1986 में शुरू की थी. वे 1987 तक यहां एआरएम रहे. यहां जीएम ने अपने पदाधिकारियों से बातचीत में इस बात का जिक्र किया और हर स्थान को घूम-घूम कर देखा. यहां जीएम काफी भावुक नजर आये. यहां जीएम ने सेल्फी ¨खिचवाकर सभी को नये साल की शुभकामना दी. जीएम ने मीडियाकर्मियों के साथ भी सेल्फी ली. बंडामुंडा में नवनिर्मित इलेक्ट्रिक शेड तथा ई व जे केबिन का उद्घाटन इलेक्ट्रिक शेड से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये कराया. दोनों केबिन के चालू होते ही रेलवे को 70 लीवर से छुटकारा मिल गया जिसे ऑपरेट करने में रेलकर्मियों वक्त लगता था. इन केबिन के शुरू होने से अब रेलकर्मी कम समय में ज्यादा काम कर पाएंगे तथा ट्रेनों के आवागमन की रुकावट भी न्यूनतम हो जाएगी. रेलवे महाप्रबंधक ने इन दोनों केबिन का उद्घाटन खुद करने की जगह पीएमए विभाग के कर्मचारी रंजीत सिंह से कराया. 

    रेल जीएम के इस दौरे में डीआरएम छत्रसाल सिंह, सीनियर डीसीएम भास्कर, सीनियर डीओएम सत्यम प्रकाश, आरपीएफ आईजी शरतचंद्र पाढ़ी के अलावा सभी आला अधिकारी मौजूद थे.

     

    gm ser visit
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleदेश के टॉप 200 प्रायोरिटी वाले स्टेशनों में टाटा और रांची भी शामिल
    Next Article मेंस कांग्रेस ने जीएम से कॉलोनियों के लिए मांगा फंड
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026
    गपशप

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026
    बोर्ड/जोन

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026
    Latest Posts

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group