Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Friday, October 9
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » देश के टॉप 200 प्रायोरिटी वाले स्टेशनों में टाटा और रांची भी शामिल
देश-दुनिया

देश के टॉप 200 प्रायोरिटी वाले स्टेशनों में टाटा और रांची भी शामिल

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJanuary 6, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • देश के लगभग 200 स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी होगी सुरक्षा, हर इंट्री प्वाइंट पर होगी जांच
  • आरपीएफ महानिदेशक अरुण कुमार ने तैयार किया अभेद्द सुरक्षा का मसौदा
  • ट्रेन पकड़नी है तो स्टेशन पर 20 मिनट पहले करनी होगी रिपोर्ट

धमेंद्र कुमार, जमशेदपुर. रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा को चाक-चौबंद बनाने के लिए तैयार की गयी टॉप 200 स्टेशनों की सूची में टाटानगर, रांची समेत रेलवे जोन के आद्रा, खड़गपुर और मिदनापुर को भ्री शामिल किया गया है. इन स्टेशनों पर यात्रियों को कड़े सुरक्षा घेरे से होकर गुजरना होगा और इसके लिए स्टेशन पर 20 से 25 मिनट पहले रिपोर्ट करना होगा. अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपकी ट्रेन भी छूट सकती है. ऐसा स्टेशन पर सुरक्षा के लिए तैयार की गयी जांच प्रक्रिया के कारण होगा. स्टेशनों पर एयरपोर्ट की तरह यात्रियों को सुरक्षा जांच करने का मसौदा आरपीएफ के महानिदेशक अरुण कुमार ने तैयार किया है. नयी प्रक्रिया में स्टेशन पर हर इंट्री प्वाइंट पर यात्रियों को जांच के कड़े घेर से गुजरना होगा. हवाई अड्डे की तरह अब यात्रियों को ट्रेन के तय समय से पहले स्टेशन पहुंचना होगा. एक फिक्स समय के बाद स्टेशन में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. योजना है कि सुरक्षा जांच की प्रक्रिया पूरी करने के लिए यात्रियों को तय समय से 15 से 20 मिनट पहले पहुंचना होगा.

रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक अरुण कुमार ने यहां मीडिया से बातचीत में बताया कि उच्च तकनीक वाली सुरक्षा योजना इस माह से शुरू हो रहे कुंभ मेला के मद्देनजर इलाहाबाद में शुरू की गयी है. इससे पूर्व यह सुरक्षा जांच कर्नाटक के हुबली स्टेशन पर पहले से की जा रही है. इस योजना को देश के कुल 202 रेलवे स्टेशनों पर लागू किया जायेगा.

आरपीएफ डीजी के अनुसार योजना में पहले रेलवे स्टेशनों को सील किया जायेगा. यहां इंट्री प्वाइंट्स की पहचान की जायेगी और यह पता लगाया जायेगा कि किन-किन इंट्री प्वाइंट पर सुरक्षा की जरूरत होगी. कुछ इलाकों को स्थायी रूप से सील भी कर दिया जायेगा. जो इंट्री प्वाइंट से आना-जाना होगा वहां आरपीएफ जवानों की तैनाती की जायेगी. अरुण कुमार के अनुसार स्टेशन के हर एंट्री प्वाइंट पर आकस्मिक सुरक्षा जांच से लोगों को गुजरना होगा. उन्होंने बताया कि हवाई्अड्डों की तरह यात्रियों को घंटों पहले आने की जरूरत तो नहीं होगी, लेकिन ट्रेन की रवानगी से 15-20 मिनट पहले उन्हें आना होगा ताकि उन्हें सुरक्षा प्रक्रिया के चलते विलंब न हो.

उन रेलवे स्टेशनों की लिस्ट इस प्रकार है:

सेंट्रल रेलवेः भुसावल, नासिक रोड, मनमाड़, जलगांव, अकोला, मुर्तजापुर, बाड़नेरा, नागपुर, पुणे, मिराज, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल, दादर, कुर्ला, लोकमान्य तिलक टर्मिनल, ठाणे, कल्याण

ईस्टर्न रेलवेः मालदा, वर्धमान, आसनसोल, दुर्गापुर, सियालदाह, कोलकाता, दमदम, हावड़ा

कोलकाता मेट्रोः दमदम जंक्शन, गिरीश पार्क, महात्मा गांधी रोड, सेंट्रल, चांदनी चौक, पार्क स्ट्रीट, मेडन, रबीन्द्र सदन, नेताजी भवन, जतिनदास पार्क, कालीघाट, रबीन्द्र सरोबर

ईस्टर्न सेंट्रेल रेलवेः धनबाद, मुगलसराय, पटना जंक्शन, राजेन्द्र नगर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, रक्सॉल

ईस्ट कॉल्ट रेलवेः पुरी, कटक, भुवनेश्वर, विशाखापटनम

नॉर्दन रेलवेः नई दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, फैजाबाद, अयोध्या, श्रीनगर, बड़गाम, अनंतनाग, जम्मू-तवी, ऊधमपुर, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, कालका, भटिंडा, चंडीगढ़, पटियाला, बरेली, मुरादाबाद, हरिद्वार, पंजगांव, अवंतीपुर, काकापुर, दिल्ली कैंट, निजामुद्दीन, आनंदविहार, गाजियाबाद

नॉर्थ सेंट्रल रेलवेः आगरा, मथुरा, झांसी, कानपुर, प्रयागराज

नॉर्थ ईस्टर्न रेलवेः लखनऊ, गोरखपुर, छपरा

नॉर्थ फ्रंटियर रेलवेः गुवाहटी, दीमापुर, न्यू जलपाईगुड़ी, लम्डिंग, मेबॉन्ग, कटिहार, किशनगंज, सिलीगुड़ी, कोकराझार, डिब्रूगढ़, जोरहट टाउन

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवेः जयपुर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर

सदर्न रेलवेः त्रिवेंद्रम, एर्नाकुलम, कोयंबटूर, मदुरै, कालीकट, तिरुचरापल्ली, मैंगलोर, चेन्नई सेंट्रल, चेन्नई, बीच, मांबालम, टंबारम, बेसिन ब्रिज, त्रिवल्लूर

साउथ सेंट्रल रेलवेः सिकंद्राबाद, हैदराबाद, तिरुपति

साउथ ईस्टर्न रेलवेः खड़गपुर, रांची, टाटानगर, राउरकेला, बोकारो, पुरुलिया, अदरा, मुरी, मिदनापुर

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवेः बिलासपुर, रायपुर, गोन्डिया

साउथ वेस्टर्न रेलवेः बैंगलुरु, यशवंतपुर, मैसूर

वेस्ट सेंट्रल रेलवेः भोपाल और इटारसी

वेस्टर्न रेलवेः सूरत, वडोदरा, गोधरा, अहमदाबाद, उज्जैन, चर्चगेट, मरीन ड्राइव, चर्नी रोड, ग्रांट रोड, मुंबई सेंट्रल, महालक्ष्मी, लोअर परेल, प्रभादेवी, दादर, माटुंगा रोड, माहिम, बांद्रा, बाद्रा टर्मिनल, खार रोड, सांताक्रूज, विले पार्ले, अंधेरी, जोगेश्वरी, गोरेगांव, मालाड, कांदिबली, दहिसर, मीरा रोड, भायंदर, नयागांव, वसई रोड, नाला सोपारा, विरार, पालघर, बोइसर.



Spread the love
secirity in stations
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleचक्रधरपुर : राजभाषा वाक प्रतियोगितयों में आदित्यपुर के लोको पायलट मुकेश आये प्रथम
Next Article मैं उड़ीसा का नहीं भारत का आदमी हूं : रेल जीएम
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
बोर्ड/जोन

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026
बोर्ड/जोन

ECR के SDGM पंकज कुमार सिन्हा भेजे गये पश्चिम मध्य रेलवे, बनाये गये PCMM

September 28, 2026
Latest Posts

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group