Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

चक्रधरपुर : राजभाषा वाक प्रतियोगितयों में आदित्यपुर के लोको पायलट मुकेश आये प्रथम

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर मंडल स्तर पर राजभाषा पखवाड़ा पर आयोजित किये गये प्रतियोगिताओं का परिणाम जारी कर दिया गया है. आदित्यपुर के लोको पायलट मुकेश कुमार सिंह ने वाक् प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया है. रेलमंडल राजभाषा विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन सितंबर माह में किया गया था. इनका परिणाम शनिवार को जारी किया गया. लोको पायलट मुकेश कुमार सिंह को प्रतियोगिता के दो वर्ग में पुरस्कार मिला है.

वाक् प्रतियोगिता में उन्हें प्रथम स्थान मिला जबकि स्लोगन प्रतियोगिता में वह तीसरे नंबर पर रहे. वाक प्रतियोगिता का विषय था ‘राजनीति में महिलाओं का प्रवेश, एक चुनौती’. इस विषय पर अपनी बात रखने के लिए 5 मिनट का समय दिया गया था. स्लोगन प्रतियोगिता का विषय था ‘स्वच्छता अभियान’. वहीं दूसरी ओर टिप्पण एवं प्रारूप लेखन में आदिपुर के गार्ड रामानुज सिंह ने रेलमंडल में प्रथम स्थान हासिल किया. मंडल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को जोनल स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा. दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के उपाध्यक्ष शिव जी शर्मा ने रेलकर्मियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है. सभी प्रतिभागियों को गणतंत्र दिवस पर मंडल रेल प्रबंधक छत्रसाल सिंह के हाथों प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. यह जानकारी मेंस यूनियन के सचिव डी अरुण ने बयान जारी कर दी है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...