Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Wednesday, October 7
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » प्रधानमंत्री ने बारीपदा से दिखायी हरी झंडी, टाटा से बादामपहाड़ के लिए दौड़ी चुनावी रेल
देश-दुनिया

प्रधानमंत्री ने बारीपदा से दिखायी हरी झंडी, टाटा से बादामपहाड़ के लिए दौड़ी चुनावी रेल

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJanuary 5, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • टाटानगर से झारखंड की राज्यपाल, सांसद व अन्य पदाधिकारियों ने पैसेंजर ट्रेन में की यात्रा
  • टाटा-बादामपहाड़ लाइन के दोहरीकरण और ट्रेन का विस्तार क्योंझर तक करने की राज्यपाल ने की मांग

जमशेदपुर से धमेंद्र कुमार. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 5 जनवरी को ओडिशा के मयूरभंज स्थित बारीपदा में आयोजित समारोह से टाटा से बादामपहाड़ के लिए डीएमयू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. आसन्न 2019 लोकसभा व विधानसभा चुनाव की पटरी पर दौड़ी नयी बादामपहाड़ पैसेंजर ट्रेन को मूल रूप से प्रधानमंत्री द्वारा ओडिशा वासियों को दी गयी सौगात माना जा रहा है जिसका कनेक्शन झारखंड के जमशदेपुर (टाटानगर) से जुड़ा हुआ है. दोपहर लगभग 3.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन टाटा-बादामपहाड़ डेमू पैसेंजर (ट्रेन संख्या 78029/ 78030 ) को रवाना किया. इस मौके पर टाटानगर स्टेशन पर आयोजित समारोह में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक मेनका सरदार समेत रेलवे की ओर से चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक छत्रसाल सिंह अपने पूरे अमले के साथ मौजूद थे. वहीं बारीपदा के खड़गपुर रेलमंडल में होने के कारण आयोजित कार्यक्रम में खड़गपुर मंडल रेल प्रबंधक अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद थे.

बारीपदा से आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री ने ओडिशा में 7332 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का ऑनलाइन लोकार्पण व शिलान्यास भी किया. प्रधानमंत्री के ओडिशा दौरे और ओडिशा वासियों को दी जाने वाली इस सौगात को 2019 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है. दरअसल ओडिशा में स्थित बादामपहाड़ से दूरी राजधानी भुवनेश्वर से लगभग 400 किलोमीटर है जबकि टाटानगर से वह मात्र 75 किलोमीटर दूर है इस तरह इस क्षेत्र के लोगों की निर्भरता टाटानगर पर अधिक है. इस कारण बादामपहाड़ से टाटा के बीच ट्रेन चलाने से अधिक फायदा ओड़िशा के सीमावर्ती जिलों में रहने वाले लाखों लोगों को होगा. इस मौके पर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने टाटा-बादामपहाड़ लाइन को डबल करने और ट्रेन का विस्तार क्योंझर तक करने की मांग भी प्रधानमंत्री से की. बताया जाता है कि पहले से इस सेक्शन पर ट्रेन चल रही है जिससे रेलवे को अधिक राजस्व नहीं मिलता है. बावजूद सेक्शन पर दूसरी ट्रेन चलाने की योजना को भाजपा के ओडिशा में चुनावी एजेंडे से जोड़कर देखा जा रहा है.

https://railhunt.com/wp-content/uploads/2019/01/tweet_20190105_172918.mp4

माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी को ओडिशा में मजबूत बनाने के लिए पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने सक्रियता बढ़ा दी है. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ताबड़तोड़ प्रदेश दौरा भी शामिल है. प्रधानमंत्री ने खुर्दा दौरे पर आकर कार्यकर्ताओं में जान भरी थी तो पांच जनवरी को प्रधानमंत्री बारीपदा आये है. 16 जनवरी को प्रधानमंत्री पुन: पश्चिम ओडिशा के दौरे के साथ एकाधिक कार्यक्रम निर्धारित किया गया है.

पीएम मोदी के पुरी से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा तेज

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के साथ राज्य महिला आयोग की चेयरमैन कल्याणी शरण

2019 लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरी लोकसभा सीट से लड़ सकते है. प्रधानमंत्री के ओडिशा के ताबड़तोड़ दौड़े और प्रदेश को बड़ा पैकेज देने की तैयारियेां के बीच यह चर्चा तेज हो गयी है. इस चर्चा को भाजपा विधायक प्रदीप पुरोहित की इस बात से बल मिला है जिसमें उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा है कि ओडिशा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फोकस में है. 2019 लोकसभा चुनाव में पुरी से प्रधानमंत्री के चुनाव लड़ने की 90 प्रतिशत सम्भावना है. 2014 लोकसभा चुनाव लड़ने से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रभु श्री जगन्नाथ जी का आशीर्वाद लेने पुरी आये थे और फिर बनारस से चुनाव लड़ा था. इस बार भी पीएम ने श्रीक्षेत्र धाम में आकर महाप्रभु का आशीर्वाद लिया है. इसे लेकर इस बात की चर्चा शुरू हो गयी है कि इस बार प्रधानमंत्री इस क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं.

टिकट लेकर राज्यपाल समेत अन्य ने की यात्रा

टाटानगर से ट्रेन को रवाना किये जाने के दौरान राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुमू, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण, सांसद विद्युत वरण महतो समेत तमाम लेागों ने रेलवे से विधिवत टिकट खरीदकर यात्रा की. राज्यपाल के साथ रेलवे के तमाम अधिकारी भी ट्रेन में हल्दीपोखर तक गये और वापस लौटे. ट्रेन को पहले दिन चालक आरके सिंह व महिला गार्ड टी पाल को डयूटी दी गयी थी. ट्रेन के हल्दीपोखर स्टेशन पहुंचने पर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, सांसद व विधायक का स्वागत किया. स्टेशन पर सफाई के अलावा टिकट बिक्री की व्यवस्था की गयी थी.

स्टेशन पर राज्यपाल का स्वागत व ऑनर

टाटानगर स्टेशन पर राज्यपाल का स्वागत करते डीआरएम छत्रसाल सिंह

इससे पूर्व टाटानगर में आयोजित समारोह में स्टेशन पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का स्वागत रेलवे पदाधिकारियों ने डीआरएम छत्रसाल सिंह के नेतृत्व में किया. इस मौके पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान भी दिया गया. इस मौके पर दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य यांत्रिक अभियंता जेके साहा, डीओएम सत्यम प्रकाश, पोटका विधायक मेनका सरदार, डीसी अमित कुमार, एसएसपी अनूप बिरथरे, डीडीसी बी माहेश्वरी, रेलमंडल के सीनियर डीसीएम भास्कर, स्टेशन डायरेक्टर एचके बालमुचु समेत तमाम आला अधिकारी मौजूद थे.

टाइम टेबल

Spread the love
Tata badampahar demu
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleरेलहंट.com
Next Article चक्रधरपुर : राजभाषा वाक प्रतियोगितयों में आदित्यपुर के लोको पायलट मुकेश आये प्रथम
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

देश-दुनिया

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026
देश-दुनिया

पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 17 डिब्बे पटरी से उतरे, कराची-सिंध रेल मार्ग पूरी तरह ठप

July 20, 2026
मीडिया सोशल मीडिया

ट्रेन खड़ी कर समोसे लेने चले गये लोको पायलट, सोशल मीडिया पर वायरल दावे पर रेलवे ने बतायी सच्चाई

July 8, 2026
Latest Posts

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group