Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

चक्रधरपुर : टीटीइ चेतन मरांडी को आया हार्ट अटैक, डॉक्टर बताते रहे गैस, हो गयी मौत

जमशेदपुर. चक्रधरपुर रेलमंडल के टीटीइ चेतन मरांडी की 15 दिसंबर की सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गयी. मरांडी को तबीयत बिगड़ने पर परिजन रेलवे अस्पताल ले गये थे. यहां महिला डॉक्टर ने बताया कि उन्हें गैस की शिकायत है इसलिए सीने में दर्द का आभास हो रहा है. चेतन लगातार दर्द और असहज महसूस करने की बात डॉक्टर से बता रहे थे. इसके बाद सहयोगियों में डॉक्टर पर दबाव डालकर इसीजी कराया. इसीजी की रिपोर्ट में मेसिव हार्ट अटैक का पता चला.

इसके बाद आनन-फानन में चेतन को जमशेदपुर के ब्रह्मानंद अस्पताल रेफर किया गया है लेकिन बेहतर चिकित्सा मिल पाने से पूर्व ही चेतन की मौत हो गयी. चेतन की असमय मौत से आक्रोशित सहयोगियों ने इसे रेलमंडल में किये जा रहे मास तबादले और अनियमित ड्यूटी दिनचर्चा का नतीजा करार दिया है.

इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ एसोसिएशन ने टीटीइ चेतन मरांडी के निधन पर गहरा शोक और क्षोभ जताया है. एसोसिएशन के नेताओं ने नाम नहीं प्रकाशित करने के अनुरोध के साथ बताया है कि बीते दो माह से सामूहिक तबादलों के कारण चेकिंग स्टॉफ की ड्यूटी और परिवार के बीच तालमेल बिगड़ गया है. इसे लेकर कई चेकिंग स्टॉफ गहरे दबाव में है. टीटीइ अपनी परेशानी सीनियर अधिकारियों को बताना चाहते है तो उन्हें कड़ी बात कहकर टाल दिया जाता है इससे अधिकांश चेकिंग स्टाफ मानसिक तनाव में है और उसी हालत में किसी तरह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह कर रहे है. एसोसिएशन ने पदाधिकारियों से सामूहित तबादला किये गये चेकिंग स्टॉफ की पारिवारिक व स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों पर गौर करते हुए सहयोग करने का अनुरोध किया है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...