Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, October 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी
    बोर्ड/जोन

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 30, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    सांकेतिक तस्वीर AI
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    रेलवे अपने इलेक्ट्रिकल सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रहा है, जिसके कारण यात्रियों को एक बेहद जरूरी और बुनियादी सुविधा से वंचित करना किसी भी लिहाज से सही दृष्टिकोण नहीं है.

    NEW DELHI.  भारतीय रेलवे बोर्ड द्वारा आग से सुरक्षा का हवाला देते हुए रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच ट्रेनों में मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. हालांकि, रेलवे के इस पुराने फैसले और इसके कड़ाई से पालन कराने के आदेश पर देश के कई वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों, पूर्व सदस्यों और सुरक्षा विशेषज्ञों ने तीखा सवाल उठाया है.

    विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रेनों में आग लगने की मुख्य वजह सॉकेट, इलेक्ट्रिकल सर्किट या वायरिंग में खराबी होती है, न कि मोबाइल या लैपटॉप चार्ज करना. रेलवे बोर्ड के पूर्व सदस्य (इंजीनियरिंग) सुबोध जैन ने इस बात पर आपत्ति जताई है कि रेलवे अपने इलेक्ट्रिकल सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रहा है, जिसके कारण यात्रियों को एक बेहद जरूरी और बुनियादी सुविधा से वंचित करना किसी भी लिहाज से सही दृष्टिकोण नहीं है.

    क्या है विशेषज्ञों का सुझाव?

    रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस समस्या का समाधान चार्जिंग पॉइंट बंद करना नहीं, बल्कि तकनीकी सुधार करना है. विशेषज्ञों ने सुझाव दिया है कि रेलवे को डिब्बों और सर्किट्स में ‘फ्यूज’ या ‘सर्किट ब्रेकर’ लगाने के निर्देश देने चाहिए. इससे सर्किट में अचानक अत्यधिक करंट या ओवरलोडिंग होने पर बिजली की आपूर्ति अपने आप कट जाएगी और हादसों को टाला जा सकेगा.

    इसके अलावा, नवंबर 2023 में नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर क्लोन स्पेशल ट्रेन के शयनयान में लगी आग की घटना का हवाला देते हुए रेलवे सुरक्षा आयुक्त की रिपोर्ट में भी सभी डिब्बों में पर्याप्त क्षमता वाले फ्यूज लगाने की सिफारिश की गई थी.

    नया विवाद और पुराना आदेश

    रेलवे बोर्ड ने हाल ही में (26 अक्टूबर 2026) सभी जोनों को अपने 2014 के पुराने आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा है, जिसके तहत रात के समय चार्जिंग पॉइंट्स बंद रखने का प्रावधान है. लेकिन जानकारों का तर्क है कि आधुनिक दौर में जब लगभग हर यात्री के पास फोन और लैपटॉप होते हैं, तब इस तरह की पाबंदियां लगाने के बजाय रेलवे को अपने बुनियादी ढांचे को मजबूत और आधुनिक बनाना चाहिए, ताकि यात्रियों को बिना किसी असुविधा के सुरक्षित सफर मिल सके.

    Indian Railways Rail News railway board Railway Safety Train Charging Ban Train Passengers ट्रेन चार्जिंग भारतीय रेलवे रेल न्‍यूज रेल यात्री रेलवे सुरक्षा लवे बोर्ड
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज
    Next Article गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यात्री

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026
    बोर्ड/जोन

    KHARAGPUR DIVISION: ट्रैक मेंटेनर रवींद्रनाथ कुंडू की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

    October 27, 2026
    बोर्ड/जोन

    सतर्कता और बहादुरी को सम्मान: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 4 रेलकर्मी सम्मानित, सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा

    October 27, 2026
    Latest Posts

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026

    उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने 8वें वेतन आयोग में 30% अंतरिम राहत और बोनस गणना में संशोधन की उठायी मांग

    October 27, 2026

    KHARAGPUR DIVISION: ट्रैक मेंटेनर रवींद्रनाथ कुंडू की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

    October 27, 2026

    सतर्कता और बहादुरी को सम्मान: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 4 रेलकर्मी सम्मानित, सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा

    October 27, 2026

    झारखंड को विकास के लिए दिये ₹7,500 करोड़, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान – हावड़ा से झारसुगुड़ा तक फोर्थ लाइन जल्द

    October 27, 2026

    SE Railway: सवालों के घेरे में RPF के तबादले, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सुधीर कुमार को तीसरी बार मिली मलाईदार पोस्टिंग, महकमे में आक्रोश

    October 25, 2026

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group