Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेल मंत्री का एलान… अब वैगन डिजाइन कर सकेंगी कंपनियां, ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा!, जानें क्या है आठ बड़े फैसले
    बोर्ड/जोन

    रेल मंत्री का एलान… अब वैगन डिजाइन कर सकेंगी कंपनियां, ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा!, जानें क्या है आठ बड़े फैसले

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 14, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    NEW DELHI. रेलवे में बुनियादी ढांचे, पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ावा देने की कवायद जारी है. रेलमंत्री ने ’52 सप्ताह, 52 सुधार’ अभियान चलाया हुआ है. इसके तहत अब 8 नए नीतिगत बदलावों की घोषणा की गयी है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार इन सुधारों का दूरगामी असर होगा. अब तक कुल 17 बड़े रिफॉर्म लागू किए जा चुके हैं. आइये जानते है रेल मंत्री की घोषणा के अनुसार 8 बड़े फैसलों का क्या होगा असर..

    निजी कंपनियों को वैगन डिजाइन की मिलेगी आजादी

    रेलवे ने अब निजी उद्योगों को उनकी विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुसार मालगाड़ी के वैगन (डब्बे) डिजाइन करने की खुली छूट दे दी है. पहले यह विशेषाधिकार केवल रेलवे की विनियामक संस्था आरडीएसओ (RDSO) के पास था. अब कंपनियां स्वयं डिजाइन तैयार कर सकेंगी, जिसे सुरक्षा मानकों पर परखने के बाद आरडीएसओ द्वारा मंजूरी दी जाएगी.

    इसी तर्ज पर पेट्रोलियम उत्पादों की सुगम ढुलाई के लिए भी नया नियम आया है, जिसके तहत तेल कंपनियां अपनी जरूरत के हिसाब से टैंक वैगन डिजाइन कर उन्हें खरीद या लीज पर ले सकेंगी.

    पर्यावरण संरक्षण और खाद्यान्न-उर्वरक सुरक्षा

    फ्लाई ऐश का करना होगा सुरक्षित परिवहन: थर्मल पावर प्लांट से निकलने वाली उड़ने वाली राख (फ्लाई ऐश) को अब खुले वैगनों की जगह विशेष रूप से बंद कंटेनरों में ले जाया जाएगा. इससे प्रदूषण पर लगाम लगेगी और धूल उड़ने की समस्या खत्म होगी.

    अनाज और खाद्यान्न की सुरक्षा: अनाज और दालों को नमी, धूल और गंदगी से बचाने के लिए अब कंटेनरों के जरिए ढुलाई की अनुमति दी गई है. साथ ही किराया ‘प्रति टन प्रति किलोमीटर’ के पारदर्शी आधार पर तय होगा.

    किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति: किसानों तक समय पर खाद पहुंचाने के लिए उर्वरकों की ढुलाई भी बंद कंटेनरों में होगी, जिससे बिना किसी बर्बादी के तेज आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी.

    श्रमिकों और ठेकेदारों के लिए कड़े एवं पारदर्शी नियम

    रेलवे ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सुरक्षा से कोई समझौता न करने का मन बना लिया है, इसके तहत कई नये निर्णय लिये गये है.

    अनिवार्य स्किल टेस्ट: रेलवे की परियोजनाओं में अब केवल वही श्रमिक काम कर सकेंगे जो प्रशिक्षित और प्रमाणित (सर्टिफाइड) होंगे.

    ठेकेदारों पर कड़ा शिकंजा: गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ठेकेदारों को 10% परफॉर्मेंस सिक्योरिटी जमा करनी होगी. केवल वही कंपनियां पात्र होंगी जिनके लंबित कानूनी मामले उनकी कुल नेटवर्थ के 50% से कम हैं. ठेकेदारों के लिए ऑल रिस्क इंश्योरेंस और प्रोफेशनल इंडेम्निटी इंश्योरेंस भी अनिवार्य कर दिया गया है.

    सुगम व्यापार: यूनिफाइड लाइसेंसिंग सिस्टम

    व्यापारियों और लॉजिस्टिक्स कंपनियों के लिए रेलवे ने एकीकृत (यूनिफाइड) लाइसेंसिंग सिस्टम लागू किया है. इससे लाइसेंसिंग प्रक्रिया बेहद सरल हो जाएगी, जिससे अधिक से अधिक निजी कंपनियां इस क्षेत्र में निवेश के लिए आकर्षित होंगी और माल ढुलाई में प्रतिस्पर्धा व गति आएगी.

    एसी कोच से 1.27 करोड़ के बेडरोल गायब, गुप्त सुरक्षा चक्र बनेगा

    रेल मंत्री ने आरक्षित कोचों से कंबल-चादर चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लिया है. जनवरी 2022 से मई 2026 के बीच ट्रेनों के रिजर्वेशन कोचों से करीब 1.27 करोड़ चादर, तौलिया और कंबल गायब हो चुके हैं. अब इसके लिए इस योजना में रेल मंत्री का ‘गुप्त’ सुरक्षा चक्र बनेगा. इस सीक्रेट प्लान में

    • अगले दो महीने के भीतर ट्रेनों में कंबल और बेडरोल की चोरी को पूरी तरह रोकने के लिए एक नया और बेहद मजबूत ट्रैकिंग सिस्टम लाया जा रहा है.

    • हालांकि, यह सुरक्षा सिस्टम किस तकनीक पर काम करेगा और चोरों को कैसे पकड़ेगा, इसकी पूरी जानकारी रेल मंत्री ने अभी गोपनीय (गुप्त) रखी है ताकि चोर पहले से सतर्क न हो सकें.

    52 सप्ताह 52 सुधार Indian Railways Railway Reforms अश्विनी वैष्णव भारतीय रेलवे रेल मंत्री का एलान रेलवे के नए नियम रेलवे ठेकेदार नियम वैगन डिजाइन नियम
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleआगरा कैंट कांड : दोषियों को सजा दो, या मेरी जान ले लो, पत्नी की चेतावनी – बहन पटरी पर उतरी
    Next Article AGRA कैंट प्रकरण में चौतरफा आक्रोश के आगे झुका रेलवे बोर्ड, आरपीएफ कमांडेंट पर गिरी गाज!, NFR भेजे गये पी राजमोहन
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    आरपीएफ-जीआरपी

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    Latest Posts

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group