Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Agra Cantt स्टेशन पर खाकी को शर्मसार करने वाले RPF के दो ASI समेत चार लोग सस्पेंड, ट्रांसफर व FIR, जांच कमेटी गठित
    आरपीएफ-जीआरपी

    Agra Cantt स्टेशन पर खाकी को शर्मसार करने वाले RPF के दो ASI समेत चार लोग सस्पेंड, ट्रांसफर व FIR, जांच कमेटी गठित

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 12, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    फाइल फोटो
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने का आरोप 
    • घटना में RPF को सहयोग करने वाले बाहरी लोगों की सीसीटीसी से हो रही पहचान, उनके खिलाफ अलग से प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी  

    AGRA. सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली खाकी जब खुद गुंडागर्दी पर उतारू हो जाए, तो रक्षक ही भक्षक बन जाता है तो आम यात्रियों की क्या हालत होगी इसका ज्वलंत उदाहरण रविवार को आगरा कैंट (AGC) रेलवे स्टेशन पर नजर आया.

    यहां रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने तमाम मर्यादा और कानून को तार-तार करते हुए स्टेशन परिसर में ऑन ड्यूटी उप मुख्य स्टेशन अधीक्षक (Dy. SS) को न सिर्फ पीटा बल्कि स्टेशन प्लेटफार्म पर सरेआम घसीटा.

    सुने महिला यात्री ने क्या कहा 

    आरपीएफ पाेस्ट में ले जाकर भी बर्बरतापूर्वक मारपीट की गयी. इस घटना के बाद  रेलवे के दो बड़े महकमों के बीच टकराव की स्थिति पैदा होने के बाद रेल प्रशासन ने दोषी दो एएसआई (ASI) समेत चार आरपीएफ जवानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. खबर है कि RPF के चारों आरोपी लोगों का तबादला कर दिया गया है. इसके अलावा उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गयी है. इस घटना में RPF को सहयोग करने वाले बाहरी लोगों की पहचान की जा रही है. उनके खिलाफ अलग से प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.

    चलती ट्रेन रोकने पर भड़का आरपीएफ, मदद की जगह वसूली का खेल

    घटना की शुरुआत उस वक्त हुई जब प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर ट्रेन संख्या 20808 (अमृतसर-विशाखापत्तनम हीराकुंड एक्सप्रेस) खड़ी थी. ट्रेन अपने निर्धारित समय पर जैसे ही प्लेटफॉर्म से रवाना होने लगी, तभी एक महिला यात्री ने अपनी जान जोखिम में डालकर चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया.

    इनडोर ड्यूटी पर मुस्तैद उप मुख्य स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र सिंह चाहर ने जैसे ही यह देखा, उन्होंने बिना वक्त गंवाए तुरंत ट्रेन के गार्ड को सूचित किया किसी बड़ी अनहोनी को रोकने के लिए गार्ड ने तुरंत ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोक दिया. जिससे महिला सुरक्षित कोच के अंदर दाखिल हो सकी.

    Agra Cantt स्टेशन पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, RPF अधिकारी-जवानों ने डिप्टी एसएस को घसीटकर पीटा, वीडियो वायरल…

    स्टेशन अधीक्षक ने तो इंसानियत और अपनी जिम्मेदारी निभाई, लेकिन वहां मौजूद आरपीएफ स्टाफ को यह नागवार गुजरा. आरोप है कि ट्रेन रुकते ही आरपीएफ कर्मी मौके पर पहुंचे और महिला यात्री को बिना किसी चेन पुलिंग के जबरन नीचे उतार लिया. इसके बाद खाकी का रौब दिखाते हुए वे महिला से कथित तौर पर ₹1000 की अवैध वसूली (उगाही) करने लगे.

    स्टेशन मास्टर को दफ्तर से घसीटा, केबिन में घुसकर की बदतमीजी

    जब उप मुख्य स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र सिंह चाहर ने बीच-बचाव करते हुए आरपीएफ कर्मियों के इस अनुचित व्यवहार का विरोध किया और बेकसूर यात्री का पक्ष लिया, तो आरपीएफ के जवान बुरी तरह भड़क गए. अपनी मर्यादा भूलकर स्टेशन अधीक्षक के केबिन में ही उनसे उलझ गए. बात इतनी बढ़ गई कि 5-6 जवान जबरन उनके चेंबर में घुसे, कॉलर पकड़कर घसीटते हुए प्लेटफॉर्म पर घसीटते हुए अपने पाेस्ट ले गये और उसकी जमकर पिटाई कर दी.

    वीडियो फुटेज और यात्री के बयान से खुली पोल, 4 लोग सस्पेंड

    स्टेशन परिसर में हुई इस गुंडागर्दी के बाद रेलवे कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया. इस पूरी घटना का वीडियो फुटेज सामने आने और पीड़ित महिला यात्री द्वारा आरपीएफ के खिलाफ बिना चेन पुलिंग के ₹1000 वसूलने का लिखित बयान दर्ज कराने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. साक्ष्यों के आधार पर विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए संलिप्त पाए गए निम्नलिखित 4 आरपीएफ कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.

    • मेघराज – एएसआई (ASI)
    • बालकिशन – एएसआई (ASI)
    • बदन सिंह – कॉन्स्टेबल (CT)
    • जितेंद्र कुमार – कॉन्स्टेबल (CT)

    इस कार्रवाई के बाद भी रेल कर्मचारियों की यूनियनों में गहरा रोष है. वे दोषी आरपीएफ जवानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई (FIR) की मांग कर रहे हैं. इस घटना ने एक बार फिर आरपीएफ के व्यवहार और आम यात्रियों व रेल स्टाफ के प्रति उनके नजरिए पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

    वायरल वीडियो के अनुसार, आरपीएफ जवानों का आरोप था कि डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट ने उन्हें गाली दी थी, लेकिन आरपीएफ द्वारा सार्वजनिक रूप से अधिकारी को पीटने और घसीटने की इस हरकत की सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी निंदा कर रहे हैंं.

    रेलवे ने गठित की जांच कमेटी

    उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शिवम शर्मा के मुताबिक, मामले की गहराई से जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है. इस कमेटी में असिस्टेंट ऑपरेशन्स मैनेजर, असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर (RPF) और असिस्टेंट डिविजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर शामिल हैं. उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

    Agra Cantt RPF News Agra Railway News Rail Hunt News RPF GundaGardi Agra RPF Suspend Agra Cantt Station Master Beaten Agra आगरा कैंट आरपीएफ आगरा रेलवे समाचार आरपीएफ सस्पेंड आगरा आरपीएफ-जीआरपी स्टेशन मास्टर से मारपीट हीराकुंड एक्सप्रेस घटना
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleTATANAGAR: शिव ही सेवा, राष्ट्र ही साधना, हर-हर महादेव के उदघोष के साथ रवाना हुआ अमरनाथ यात्रियों का जत्था
    Next Article ECR : CBI ने किऊल में 50 हजार घूस लेते माल पर्यवेक्षक को पकड़ा, GM छत्रसाल सिंह के कार्यकाल में 8वीं ‘रेड’
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    आरपीएफ-जीआरपी

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026
    Latest Posts

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group