Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

समाज-संस्कृति

TATANAGAR: शिव ही सेवा, राष्ट्र ही साधना, हर-हर महादेव के उदघोष के साथ रवाना हुआ अमरनाथ यात्रियों का जत्था

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्वयंसेवकों और जनजातीय समुदाय का जत्था अमरनाथ यात्रा को रवाना 

TATANAGAR: श्रद्धा जब राष्ट्र कल्याण और जनसेवा का माध्यम बन जाए, तो कोई भी राह कठिन नहीं रह जाती. इसी पावन संकल्प के साथ आज टाटानगर रेलवे स्टेशन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्वयंसेवकों और जनजातीय समुदाय का 59 सदस्यीय दल बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ.

‘हर-हर महादेव’ और ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी उद्घोषों के बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस से यह जत्था अपनी पवित्र यात्रा पर आगे बढ़ा.

इस दल में जमशेदपुर प्रमंडल के बहरागोड़ा, सरायकेला, चाकुलिया, चाईबासा और झींकपानी जैसे सुदूर ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों के श्रद्धालु शामिल हैं. स्टेशन पर मौजूद परिजनों, यात्रियों और संघ के संपर्क प्रमुख संजय कुमार सहित समाज के प्रबुद्ध लोगों ने शिवभक्तों का तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया.

सामाजिक समरसता का अनूठा समागम

इस यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता इसका सामाजिक ताना-बाना है संघ के स्वयंसेवकों के साथ जनजातीय समाज के बंधुओं का कंधे से कंधा मिलाकर चलना समाज में सामाजिक समरसता, एकता और अखंडता का एक जीवंत उदाहरण पेश करता है. यह प्रयास सुदूर वनांचल के लोगों को मुख्यधारा के आध्यात्मिक गौरव और सनातन संस्कृति की अटूट कड़ियों से जोड़ने का एक अनुकरणीय अनुष्ठान है.

दुर्गम राहें, अडिग हौसले

अमरनाथ की यात्रा केवल शारीरिक क्षमता की नहीं, बल्कि अटूट विश्वास की परीक्षा है कठिन मौसम और दुर्गम रास्तों की परवाह किए बिना, इस दल के हौसले पूरी तरह अडिग हैं स्वयंसेवकों ने बताया कि वे बाबा बर्फानी से देश की खुशहाली, अमन-चैन और सुदृढ़ सुरक्षा की कामना करेंगे इसके साथ ही, यह दल पूरे यात्रा मार्ग पर अन्य तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए ‘सेवा भाव’ का विशेष संकल्प लेकर भी जा रहा है

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...