Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

ऑपरेशन मातृशक्ति : चक्रधरपुर DRM ने राउरकेला स्टेशन पर सुरक्षित प्रसव कराने वाले RPF और रेल कर्मियों को किया सम्मानित

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) ने 05 जुलाई 2026 को राउरकेला रेलवे स्टेशन पर एक नवजात बच्ची के सुरक्षित जन्म में अनुकरणीय भूमिका निभाने के लिए आरपीएफ (RPF) जवानों और रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया है. इन सभी को ‘ऑपरेशन मातृशक्ति’ के तहत उनकी उत्कृष्ट और मानवीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया.

एंबुलेंस आने से पहले कराया सुरक्षित प्रसव

मिली जानकारी के अनुसार, राउरकेला स्टेशन के मुख्य गेट के पास एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा (लेबर पेन) शुरू हो गई थी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महिला कांस्टेबल एस. खातून, एएसआई पीपी यादव, एएसआई अनुज कुमार और स्टेशन अधीक्षक (ROU) मिथिलेश कुमार ने बिना समय गंवाए तत्परता दिखाई.

एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही इन रेलकर्मियों की मदद से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया, जिसके बाद मां और नवजात बच्ची को आगे के इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया.

“रेलवे कर्मचारियों की यह त्वरित प्रतिक्रिया, करुणा और कर्तव्य के प्रति समर्पण सराहनीय है. उनकी यह मानवीय सेवा यात्रियों की देखभाल और सार्वजनिक सेवा के प्रति भारतीय रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.”

 तरुण हुरिया, मंडल रेल प्रबंधक, चक्रधरपुर

 

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

न्यूज हंट

S&T कर्मचारियों की एकजुटता रंग लाई! IRSTMU के ‘डिमांड डे’ के बाद रेलवे बोर्ड ने जारी की टेक्नीशियन भर्ती की अधिूसचना  NDLS. भारतीय रेलवे के...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...