Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » टाटानगर : एपीओ ऑफिस शिफ्टिंग के विरोध के बीच प्रबंधन ने खेला नया दांव, नियुक्त होंगे कल्याण निरीक्षक
    देश-दुनिया

    टाटानगर : एपीओ ऑफिस शिफ्टिंग के विरोध के बीच प्रबंधन ने खेला नया दांव, नियुक्त होंगे कल्याण निरीक्षक

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 29, 2018
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • रेलवे मेंस यूनियन की अगुवाई में एपीओ आॅफिस पर प्रदर्शन  

    जमशेदपुर से धमेंद्र. टाटानगर एपीओ कार्यालय को चक्रधरपुर शिफ्ट करने के विरोध के बीच रेल प्रबंधन ने नया दांव खेलते हुए मंडल के कई स्टेशनों पर कल्याण निरीक्षक की पोस्टिंग करने का आदेश जारी कर दिया है. टाटानगर, चक्रधरपुर, बंडामुंडा व डांगुवापोसी में फिलहाल रेलवे कल्याण निरीक्षक नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की गयी है. रेलवे प्रबंधन का तर्क है कि कल्याण निरीक्षण रेल कर्मियों के कर्मिक से जुड़े कार्यों का निष्पादन करेंगे इस तरह उन्हें चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा. हालांकि रेल प्रबंधन की इस पहल को टाटानगर एपीओ कार्यालय को लेकर उठे विरोध के स्वर को नरम करने की तरकीब के रूप में देखा जा रहा है.

    इधर, 29 अगस्त को पूर्व निर्धारित योजना के तहत रेलवे मेंस यूनियन ने टाटानगर एपीओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर रेल प्रबंधन को खुली चुनौती दी. रेलवे मेंस यूनियन का समर्थन ओबीसी, एएलआरएसए, एससी-एसटी एसोसिएशन, गार्ड काउंसिल और रिटायर कर्मचारी संघ के नेता कर रहे है. बड़ी संख्या में इन संगठनों से जुड़े नेता-सदस्यों ने एपीओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में मेंस यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष शिवजी शर्मा ने कहा कि एपीओ कार्यालय को किसी भी हाल में दूसरी जगह नहीं जाने दिया जायेगा. मेंस यूनियन के मंडल संयोजक जवाहरलाल ने भी कर्मचारियों की लड़ाई को अंतिम दम तक लड़ने की घोषणा की.

    डीआरएम छत्रसाल सिंह से बात करते यूनियन नेता

    वहीं मेंस यूनियन के समर्थन में आये एएलएआरएसए के पारस कुमार ने कहा की कर्मचारियों की सुविधा के लिए शुरू किये गये एपीओ कार्यालय को शिफ्ट नहीं करने दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि ओबीसी के सागर प्रसाद ने कहा कि कर्मचारियों के हित में मेंस यूनियन ने लड़ाई लड़ी है. इस लड़ाई को भी हम सबों को मिलकर अंजाम तक पहुंचाने की जरूरत है. रेलवे रिटायर कर्मचारी एसोसिएशन के पाल बाबू ने रेलवे के इस कदम को कर्मच्रारियों के हितों पर हमला बताया. कहा कि रेल प्रबंधन के इस निर्णय का असर पांच हजार से अधिक कर्मचारियों व सेवानिवृत्त रेलकर्मियों पर पड़ेगा. प्रदर्शन के बाद डीआरएम छत्रपाल सिंह से मेंस यूनियन के प्रतिनिधियों ने शिवजी शर्मा की अगुवाई में मुलाकात की और उन्हें रेलकर्मियों की भावनाओं से अवगत कराते हुए समाधान निकालने का अनुरोध किया. प्रदर्शन में एमके सिंह, बीके ठाकुर, आनंद प्रसाद, बाबू राव, आरएन सिंह, संजय, एके सिंह सहित आदित्यपुर व टाटा के कई रेल कर्मचारी शामिल थे.

    मेंस यूनियन की आदित्यपुर शाखा ने भी विरोध जताया

    टाटानगर एपीओ कार्यालय को शिफ्ट करने के निर्णय का विरोध मेंस यूनियन की आदित्यपुर शाखा ने भी किया है. डी अरुण की अध्यक्षता वाली बैठक में कहा कि एपीओ कार्यालय के स्थानांतरण से आदित्यपुर के रेलकर्मियों को अवकाश लेकर चक्रधरपुर हर काम के लिए जाना पड़ेगा. संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश सिंह ने निर्णय का कड़ा विरोध दर्ज कराया. बैठक में आर सिंह, शांताराव, राजकुमार, सुजीत दास, सुजीत कुमार समेत कई रेलकर्मी मौजूद थे.

    टाटानगर : यूनियनों का विरोध दरकिनार, एपीओ का चाप्टर क्लोज, 23 में 18 कर्मचारियों का तबादला

    खबर में किसी तथ्य, सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप हमें 6202266708 नंबर वाट्सअप पर अपनी बात भेज सकते हैं. 

    tata apo
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleटाटानगर : यूनियनों का विरोध दरकिनार, एपीओ का चाप्टर क्लोज, 23 में 18 कर्मचारियों का तबादला
    Next Article एनसीआर : करोड़पति आरपीएफ इंस्पेक्टर के छह ठिकानों पर सीबीआई का छापा
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेल यूनियन

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group