नई दिल्ली. रेलवे में सफर के दौरान जल्द ही आपको बड़े होटलों और विमानों जैसी खानपान की सेवा मिलने लगेगी. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत आईआरसीटीसी के कर्मचारियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि रेल सफर का अनुभव बेहतर हो सके. नए कदम के तहत कंपनी के कर्मचारियों को अतिथ्य, विनम्रता और अच्छे व्यवहार का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे रेलवे मुसाफिरों को ट्रेन के सफर के दौरान बेहतर सुविधाएं मिल सके. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने बताया है कि फिलहाल 1500 लोगों के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. बाद में 30 हजार कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने की जना है. प्रशिक्षण के बाद पहले बैच के 1500 स्टाफ की तैनाती अक्तूबर तक हो जाएगी. अगले साल मार्च तक सभी 30 हजार स्टाफ का प्रशिक्षण पूरा होने की उम्मीद है.
- आरा जंक्शन में महानंदा एक्सप्रेस के डिरेल होने पर उठ रहे गंभीर सवाल,तकनीकी गड़बड़ी या सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़! - September 6, 2026
- RAIPUR: रेलवे टिकट दलाली का हब बना रायपुर, RPF की सीक्रेट स्ट्राइक में पकड़ा गया सिंडिकेट सरगना - September 6, 2026
- उत्तर बंगाल जाने वाली रेल सेवा सामान्य, न्यू फरक्का से ट्रेनों का संचालन शुरू - September 6, 2026



















































































