जमशेदपुर. चक्रधरपुर रेलमंडल के आसनबोनी स्टेशन पर भी यूटीएस टिकट मिलने लगा है. शनिवार 25 अगस्त को यहां यूटीएस मशीन स्टॉल कर पहला कंप्यूटरीकृत जनरल टिकट जारी किया गया. रेलमंडल के सभी छोटे स्टेशन पर यूटीएस टिकट जारी करने की पहल सीनियर डीसीएम भास्कर द्वारा की गयी है. इस तरह यात्री किसी भी स्टेशन से किसी भी स्टेशन का जनरल टिकट आसानी से प्राप्त कर सकेंगे. प्रबंधन का लक्ष्य है कि अब तक शेष 12 छोटे स्टेशनों पर यूटीएस मशीन लगा दी जाये. आसनबोनी में शनिवार को वाणिज्य निरीक्षक अतुल घोष और हेड क्लर्क करमंची शेखर ने यूटीएस सेवा को स्टॉल कर शुरू किया.
- रेलवे में सीबीआई की कार्रवाई जारी, अब बीकानेर में 48 करोड़ के टेंडर बिल के बदले 1.20 लाख रिश्वत लेते सेक्शन ऑफिसर समेत 2 गिरफ्तार - August 15, 2026
- IRCTC भर्ती 2026 : बिना परीक्षा रेलवे में पाएं ₹35,000 की नौकरी, टूरिज्म मॉनिटर पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू से होगा सेलेक्शन - August 15, 2026
- रेलवे ने 3,993 पदों के लिए निकाली बहाली, जूनियर इंजीनियर के लिए आवेदन शुरू, 13 सितंबर तक करें अप्लाई - August 15, 2026
















































































