Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

SE RAILWAY : जीएम अनिल कुमार जैन पहुंचे झारसुगड़ा-राउरकेला, यात्री सुविधाओं फोकस, रेलवे जमीन पर अतिक्रमण पर दिखायी सख्ती

ROURKELA. दक्षिण पूर्व रेलवे के नवनियुक्त महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने पदभार संभालने के बाद झारसुगड़ा और राउरकेला रेलवे स्टेशनों का  एक दिवसीय दौरे में विस्तृत निरीक्षण किया. जीएम सुबह सात बजे विशेष सैलून से झारसुगड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने सुबह साढ़े आठ बजे से निरीक्षण शुरू किया. दो घंटे तक चले निरीक्षण में जीएम ने स्टेशन परिसर, रेलवे कार्यालयों एवं आसपास के क्षेत्रों का बारीकी से जायजा लिया और साथ ही साथ अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते दिखे.

झारसुगड़ा से रवाना होकर दोपहर लगभग एक बजे जीएम का काफिला राउरकेला रेलवे स्टेशन को पहुंचा. यहां उन्होंने प्लेटफार्म, फुट ओवरब्रिज, द्वितीय प्रवेश पथ, पार्किंग स्थल, एस्केलेटर, फूड प्लाजा तथा मुख्य द्वार पर नव निर्मित पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान स्टेशन के द्वितीय प्रवेश पथ के समीप रेलवे भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण पर गंभीरता दिखाई और उसे हटाने का निर्देश दिए. राउरकेला निरीक्षण के पश्चात वे सड़क मार्ग से बंडामुंडा डीजल शेड पहुंचे.

राउरकेला : रेलवे जीएम से मिले मेंस कांग्रेस के प्रतिनिधि, आवास, अंडरपास व ओपीडी टाइमिंग की समस्या रखी

यहां उन्होंने नव स्थापित सेंसर युक्त रेलवे फाटक तथा के-केबिन के निकट बन रहे नए ब्रिज का निरीक्षण किया. दौरे के दौरान महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, सिग्नल एंड टेलीकॉम तथा वाणिज्य विभाग के अधिकारियों को लगातार दिशा-निर्देश देते दिखे. जीएम के निरीक्षण में यात्री सुविधाओं में सुधार और सुरक्षित रेल परिचालन पर अधिक फोकस रहा. उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों को बेहतर सुविधा और सुरक्षित यात्रा प्रदान करने पर विशेष ध्यान देने की हिदायत भी दी.

निरीक्षण के दौरान चक्रधरपुर डीआरएम तरुण हुरिया, सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी के अलावा दूसरे विभागीय प्रमुख मौजूद रहे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...