Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

SCR : 7 साल बाद निकली GDCE बहाली में नॉन-टेक्निकल के लिए सिर्फ 29 सीट! कल चलेगा मेगा अभियान

  • #Increase_SCR_NonTech_GDCE कर विरोध दर्ज करायेंगे कर्मचारी 

Secunderabad. साउथ सेंट्रल रेलवे में पिछले 7 वर्षों से GDCE नॉन-टेक्निकल की भर्ती नहीं निकाली गई है. हाल में GDCE भर्ती में अवसर दिये भी गये तो इसमें नॉन-टेक्निकल के सिर्फ 29 पद ही दिए गए हैं, इसे लेकर कर्मचारी आक्रोशित हैं. इसे कर्मचारियों के साथ अन्याय बताया जा रहा. संगठित कर्मचारियों ने रेलवे बोर्ड तक अपनी बात पहुंचाने के लिए रविवार को मेगा अभियान चलाने का आह्वान किया है. कहां जा है कि जोन में 4000 से अधिक DR भर्ती के मुकाबले 29 की संख्या चिंताजनक है.

यह अभियान रविवार 19 अप्रैल 2026 की दोपहर 12 बजे से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (X) पर चलाया जायेगा. इसके साथी ही हैसटेग अभियान भी चलेगा #Increase_SCR_NonTech_GDCE, जिसमें सीट बढ़ोतरी की मांग की जायेगी. अभियान के लिए रेलकर्मियों से सहयोग करने का आह्वान किया गया है.  इसके साथ ही अभियान को (X) पर ट्वीट और रि-ट्वीट चलाकर अपनी बात पीएमओ, रेलमंत्री, रेलवे बोर्ड चेयरमैन तक पहुंचायी जायेगी.

ट्रैकमैन रेलकर्मियों ने सार्वजनिक मंच पर सहयोगियों से साथ देने की अपील जारी की है और कहा है कि हक और अधिकार के लिए एकजुटता दिखाएं का यह समय है इसलिए कैंपेन में बढ़-चढ़कर भाग लें. इस मामले को ज्यादा से ज्यादा ट्वीट/री-ट्वीट कर इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की अपील की जा रही है.

कर्मचारी इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा संख्या में वीडियो बनाकर भी अपना दर्द साझा करेंगे और ट्विटर कैंपेन में उस वीडियो को शेयर किया जायेगा. मालूम हो कि इससे पहले ऑल इंडिया ट्रैकमेंटेनर यूनियन के बैनर तले  2022 में ट्विटर पर ट्रैकमैनों की प्रताड़ना के विराेध में हैसटेग अभियान चलाया गया था. इसमें #Stop_Harrasment_On_Trackman का नारा देकर मामला पीएमओ, रेलमंत्री, रेलवे बोर्ड चेयरमैन और यूनियन तक पहुंचाया गया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...