Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

आदित्यपुर लॉबी में दिवंगत ट्रेन मैनेजर देवेंद्र शर्मा को दी गई श्रद्धांजलि, ऑन ड्यूटी हो गया था निधन

ADITYAPUR. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत आदित्यपुर स्थित क्रू लॉबी (Crew Lobby) में शोक सभा (Condolence Assembly) आयोजित कर ट्रेन मैनेजर देवेंद्र शर्मा (57) को निधन पर श्रद्धांजलि दी गयी. ट्रेन मैनेजर देवेंद्र शर्मा का निधन ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद हो गया था. देवेंद्र शर्मा 2004 में गार्ड बने थे ट्रेन मैनेजर (पैसेंजर) के रूप में चक्रधरपुर में पदस्थापित थे.

ट्रेन मैनेजर देवेंद्र शर्मा

आदित्यपुर क्रू लॉबी के मुख्य हॉल में आयोजित शोक सभा में बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी, अधिकारी, लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, आदि शामिल हुए. सभी ने भारी मन से दिवंगत साथी को याद किया. मुख्य क्रू नियंत्रक (आदित्यपुर) श्री एन के देव और वरिष्ठ पर्यवेक्षक अखिलेश कुमार, प्रदीप कुमार, बैठा जी आदि ने दिवंगत ट्रेन मैनेजर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

शोक सभा में शामिल रेलकर्मी

मुख्य क्रू नियंत्रक ने बताया कि देवेंद्र शर्मा न केवल एक कुशल और अनुभवी ट्रेन मैनेजर थे, बल्कि एक बहुत ही सरल, ईमानदार और अनुशासित व्यक्ति थे. उन्होंने अपने जीवन के लगभग तीन दशक से अधिक का समय रेलवे की सेवा में समर्पित कर दिया. उनकी कार्यकुशलता और कर्तव्य के प्रति निष्ठा हमेशा हम सभी के लिए एक प्रेरणा स्रोत रहेगी. उनका इस तरह चले जाना हमारे संगठन के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है.

हावड़ा जंक्शन पर उनके साथ काम कर चुके अन्य सहकर्मियों ने भी उनके साथ बिताए समय को याद किया और उनके मिलनसार स्वभाव का अनुकरणीय बताया. इस अवसर पर मुकेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार, संजीव कुमार, आर हांसदा, एस मुखर्जी, वीं शशि, डी सी कारवा समेत कई रेल कर्मचारी उपस्थित थे. इस मौके पर मुकेश सिंह ने कहा कि शीघ्र ही आदित्यपुर रेलवे मेंस यूनियन के रनिंग कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल शोक-संतप्त परिवार से मिलकर  संवेदना जतायेगा.

प्रेस विज्ञप्ति

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...