NEW DELHI. केंद्र सरकार ने 8th Pay Commission लागू होने से पहले रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी पहल की है. रेल मंत्रालय ने 1 जनवरी, 2024 से किलोमीटर भत्ता और किलोमीटर भत्ते के बदले मिलने वाले भत्ते (ALK) में बदलाव किया है. इसका फायदा रेलवे के रनिंग स्टाफ को मिलेगा. ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन (AIRF), नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन (NFIR) समेत दूसरे यूनियन इसके लिए लगातार प्रयासरत्त थे. रेलवे बोर्ड ने वित्त निदेशालय के परामर्श के बाद इसे मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय (व्यय विभाग) को भेज दिया.
नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगी
आधिकारिक सूचना के अनुसार, 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता (DA) 50% पहुंचने के बाद यह संशोधन किया गया है. इसके चलते रेलवे सर्विसेज (संशोधित वेतन) नियम, 2016 के तहत रनिंग स्टाफ के लिए किलोमीटर भत्ता (Kilometrage Allowance) और उसके स्थान पर दिए जाने वाले भत्ते (Allowance in Lieu of Kilometrage) की दरों को उसी तारीख से संशोधित किया गया है. मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि नई दरों के अलावा, इन भत्तों की पात्रता और भुगतान से जुड़े अन्य सभी नियम और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी.
लोको रनिंग स्टाफ– संशोधित दरें
पद (Category) ग्रेड पे / लेवल भत्ता (प्रति 100 किमी) (₹) ALK (प्रति 160 किमी) (₹)
- लोको पायलट (मेल) 4200/6 606 969
- सीनियर मोटरमैन 4200 / 6 600 960
- लोको पायलट (गुड्स) 4200 / 6 594 951
- LP (शंटिंग) ग्रेड-I 4200 / 6 461 737
- LP (शंटिंग) ग्रेड-II 2400 /4 447 715
- एफएम-1/SALP 2400 / 4 447 715
- एफएम-1 / ALP 1900 / 2 430 688
- सीनियर 2 फायरमैन 1900 / 2 430 688
- सेकेंड फायरमैन 1800/ 1 362 579
- मेल/एक्सप्रेस गार्ड 4200 / 6 549 878
- सीनियर पैसेंजर गार्ड 4200 / 6 543 869
- सीनियर गुड्स गार्ड 4200 / 6 543 869
- गुड्स गार्ड 2800 / 5 537 859
- SAG/ S ब्रेक्समैन 2400 / 4 320 512
- असिस्टेंट गार्ड / ब्रेक्समैन 1900 / 2 305 488


















































































