Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

जूनियर राष्ट्रीय भारोत्तोलन में रेलवे के खिलाड़ी रोहित ने अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलक पारव का रिकार्ड तोड़ा

NDLS. जूनियर राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में यमुनानगर से रेलवे के खिलाड़ी रोहित तहलान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया. चार से चौदह फरवरी तक आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने स्नैच स्पर्धा में 147 किलोग्राम भार उठाकर पूर्व रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. यह रिकॉर्ड पहले अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलक पारव चौधरी के नाम दर्ज था.

रोहित ने प्रतियोगिता में कुल 321 किलोग्राम भार उठाया. क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 174 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाया. समग्र प्रदर्शन के आधार पर उन्हें दूसरा स्थान प्राप्त हुआ. प्रतियोगिता के दौरान उनके तकनीकी कौशल, संतुलन और मानसिक दृढ़ता की खेल विशेषज्ञों ने सराहना की. प्रतियोगिता से लौटने पर कार्यस्थल पर उनका अभिनंदन किया गया.

मुख्य कारखाना प्रबंधक जय प्रकाश ने कहा कि किसी भी संस्थान के लिए यह गर्व का क्षण होता है जब उसका कर्मचारी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाता है. उन्होंने कर्मचारियों से नियमित व्यायाम और खेल गतिविधियों में भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवनशैली कार्यकुशलता को बढ़ाती है.

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के लिए रेलवे मैदान में व्यायामशाला, बैडमिंटन कोर्ट और ओपन जिम सहित विभिन्न खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि वे अपनी शारीरिक क्षमता को विकसित कर सकें. संस्थान का उद्देश्य कर्मचारियों के स्वास्थ्य और खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है.

मंडल खेल अधिकारी देवर्षि श्रीवास्तव ने भी रोहित की उपलब्धि को प्रेरक बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं. उन्होंने विश्वास जताया कि निरंतर अभ्यास और समर्पण के बल पर रोहित भविष्य में और अधिक पदक अर्जित करेंगे.

इस अवसर पर सहायक खेल अधिकारी संकल्प कुमार, मंडल खेल सचिव शशि बक्शी तथा मंडल खेल सह सचिव पंकज चुघ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. समारोह में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को प्रतिस्पर्धात्मक खेलों की ओर प्रेरित करने पर विशेष बल दिया गया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...