Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, October 12
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » KOTA : सिग्नल ओवरशूट में चालक व सहचालक निलंबित, दावा- मालगाड़ी का आपातकालीन ब्रेक भी हो गया था फेल !
रेल न्यूज

KOTA : सिग्नल ओवरशूट में चालक व सहचालक निलंबित, दावा- मालगाड़ी का आपातकालीन ब्रेक भी हो गया था फेल !

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJanuary 24, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • जर्मन तकनीक वाले बोगी माउंटेन ब्रेक सिस्टम ( बीएमबीएस) को लेकर उठाये गये सवाल 
  • सवाई माधोपुर में मालगाड़ी के सिग्नल ओवरशूट करने के मामले में जांच हुई तेज 

KOTA. सवाई माधोपुर में लाल सिग्नल पास (सिग्नल ओवरशूट) के मामले में मालगाड़ी के चालक नरेंद्र शर्मा और सहचालक प्रदीप धाकड़ को निलंबित कर दिया गया है. रविवार रात से सोमवार सुबह तक चली जांच में कोटा से सवाई माधोपुर तक का डाटा खंगाला गया. फ्लॉपी डिक्स और इंजन के कंप्यूटरीकृत रिकॉर्ड भी देखे गये साथ ही चालकों का बयान भी नोट किया गया. चालकों की माने तो ब्रेक लगाने के बाद भी रफ्तार कम नहीं हुई. दावा किया गया कि आपातकालीन ब्रेक लगाने पर भी ट्रेन नहीं रुकी.

SE Railway : डिवीजनल मीट में सांसद जोबा ने रेलवे को सुनायी खरी-खरी, कहा – सिर्फ मालगाड़ी चलाने से नहीं होगा देश का विकास

चालकों से समय रहते इसकी जानकारी सवाई माधोपुर स्टेशन उपाधीक्षक को दी थी. हालांकि तमाम उपायों के बाद मालगाड़ी खुद रुक गयी. मालगाड़ी में बोगी माउंटेन ब्रेक सिस्टम ( बीएमबीएस) लगा था. जर्मन तकनीक वाले इस ब्रेक सिस्टम से लैस कई मालगाड़ियों ने सिग्नल ओवरशूट की घटनाएं हो चुकी है. कोटा डिवीजन में इसे पहला मामला बताया जा रहा है. आरोप है कि चालकों ने समय पर ब्रेक नहीं लगाया. हालांकि सिग्नल की मूल वजह लोड मालगाड़ी में ढलान और घुमाव पर अधिक दबाव और ब्रेक सिस्टम माने जा रहे हैं.

Kota Rail News की रिपोर्ट के अनुसार  रेलवे बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष (CRB) विनय त्रिपाठी और रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) मनोज अरोरा तक कोटा रेलवे वर्कशॉप में इस ब्रेक सिस्टम की जांच कर चुके हैं. बताया जाता है कि संरक्षा आयुक्त ने छह दिन पहले 18 जनवरी यह जांच की थी. लेकिन इसके बाद भी बीएमबीएस की मालगाड़ियों का सिग्नल ओवरशूट के मामले नहीं रुके. अब चालक चालक इस बीएमबीएस ब्रेक सिस्टम को बंद करने की मांग कर रहे हैं. ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ लगातार इसकी मांग कर रहा.

SER : टाटा के सलगाझरी में मालगाड़ियों की टक्कर का कारण सिग्नल ओवरशूट या बोगी माउंटेड ब्रेक सिस्टम !

चालकों का दावा है कि आरडीएसओ ने ब्रेक सिस्टम लगे ट्रेनों की रफ्तार ढलान और गोलाई पर निर्धारित कर रखी है. लेकिन सवाई माधोपुर में निर्धारित रफ्तार से कम गति होने के बावजूद भी मालगाड़ी नहीं रुकी. मालूम हो कि सवाई माधोपुर में रविवार की रात करीब 8 बजे एक मालगाड़ी लाल होम सिग्नल पार कर गई थी. डाउन लाइन पर मालगाड़ी सिग्नल ओवरशूट करते हुए करीब 20 मीटर आगे जाकर रुकी.

मालगाड़ी चित्तौड़गढ़ की तरफ गंगापुर की ओर जा रही थी. चालकों ने बराना स्टेशन पर ही चार्ज लिया था. मालगाड़ी में गार्ड नहीं था. बताया जाता है कि जब यह घटना घटी अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस सवाई माधोपुर प्लेटफॉर्म में प्रवेश कर रही थी. अगर मालगाड़ी नहीं रूकती तो एक बड़ा हादसा तय था.

Spread the love
Bogie Mountain Brake System (BMBS) Driver and co-driver suspended freight train's emergency brake also failed HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways KOTA DIVISION railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY signal overshoot इंडियन रेलवे न्यूज बोगी माउंटेन ब्रेक सिस्टम ( बीएमबीएस) भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleSER : राउरकेला रेलवे स्टेशन पर वेंडर ट्रेन के नीचे आकर गंभीर, हादसे में पैर कटा
Next Article Railway track blown up in Punjab : फतेहगढ़ साहिब में अमृतसर-दिल्ली लाइन पर धमाका, लोका पायलट घायल
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026
रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group