Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » SER : ADRA में भी LP(G) की प्रमोशनल सह पोस्टिंग सूची जारी होते ही हंगामा-धरना, यूनियन यहां भी मौन !
    रेलहंट स्पेशल

    SER : ADRA में भी LP(G) की प्रमोशनल सह पोस्टिंग सूची जारी होते ही हंगामा-धरना, यूनियन यहां भी मौन !

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJanuary 5, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • Sr DEE(OP) पर JPO का पालन नहीं करने का आरोप, साल के अंतिम दिन आनन-फानन में जारी की गयी सूची 
    • LP (G) को प्रमोशन के बाद भी उसी स्थान पर पोस्टिंग दे गयी है, जहां वह ALP थे, ऐसा तीसरी बार हुआ है 
    • 10 से 15 साल से तबादले का इंतजार कर रहे सैकड़ों लोको पायलटों में छायी मायूसी, यूनियन के प्रति बढ़ा आक्रोश  
    • डीआरएम ऑफिस में जमीन पर बैठकर लोको पायलटों ने जताया आक्रोश, बात सुनने बाहर नहीं निकले DRM

    ADRA. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन में भी सहायक लोको पायलटों की LP(Goods) में प्रमोशन सह पोस्टिंग सूची जारी होते ही हंगामा शुरू हो गया है. लोको पायलटों का आरोप है कि चक्रधरपुर डिवीजन की तरह की आद्रा में भी सीनियर डीईई (ओपी) ने साल 2025 के अंतिम दिन वेतन आयोग लागू होने का हवाला देकर आनन-फानन में प्रमोशन सह पोस्टिंग की सूची Sr DPO कार्यालय से जारी करायी, जिसमें नियमानुसार JPO का पालन नहीं किया गया है. इस सूची में सभी LP (G) को प्रमोशन के बाद भी उसी स्थान पर पोस्टिंग दे गयी है, जहां वह ALP थे. यह तीसरी बार हुआ है.

    Sr DPO/ADRA कार्यालय से प्रमोशन सह पोस्टिंग की सूची जारी होते ही 10 से 15 साल से तबादले का इंतजार कर रहे सीनियर लोको पायलटों का आक्रोश फूट पड़ा है. लोको पायलटों ने Sr DEE (OP) अनिल कुमार गुप्ता की भूमिका और मंशा को सवालों के घेरे में खड़ा किया है. लोको पायलटों का कहना है कि नयी सूची जारी होने से उनके तबादले की संभावना ही खत्म हो गयी है जिसके लिए वह सीनियरिटी के साथ 10-15 साल से इंतजार रहे थे. हालांकि आक्रोशित लोगों पायलट शुक्रवार को संगठित होकर डीआरएम मुकेश गुप्ता से मिलने भी पहुंचे. डीआरएम कार्यालय में जमीन पर बैठकर सभी डीआरएम का इंतजार करते रहे लेकिन वह नहीं आये.

    CKP : Sr DEE (OP) की प्रमोशनल पोस्टिंग सूची को DRM ने पलटा, 169 की नयी लिस्ट जारी, दलालों में छायी मायूसी

    पोस्टिंग सूची जारी होने  के बाद मची हलचल के बीच दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस (SERMC) और ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन (AILRSA) ने सूची को फिर से रिव्यू करने को लेकर डीआरएम को अनुरोध पत्र दिया गया है. इसमें चक्रधरपुर डीआरएम के एक्शन का हवाला देकर तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया है. लोको पायलटों का कहना है कि अगर Sr DEE (OP)/ADRA द्वारा बनायी गयी सूची को रद्द कर JPO का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये. अगर ऐसा नहीं किया गया तो 8 जनवरी को बड़े स्तर पर आंदोलन किया जायेगा.

    दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस (SERMC) के आद्रा डिविजनल रनिंग ब्रांच सचिव दिनेश कुमार ने रेलहंट से बातचीत में कहा कि JPO का पालन नहीं होने से सीनियर डीईई ओपी अनिल कुमार गुप्ता की मंशा ही सवालों के घेरे में आ जाती है. यह सीधे-सीधे मनमानी है जो कई सवालों को जल्द दे रही है. उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर डिवीजन की तरह डीआरएम आद्रा को भी ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए ताकि सीनियर लोको पायलटों के साथ अन्याय नहीं हो.

    SERMU के नेता गौतम मुखर्जी पर टिकी नजरें

    चक्रधरपुर रेलमंडल के बाद आद्रा डिवीजन में भी Sr DEE (OP) के स्तर पर लोको पायलटों की तबादला सूची को लेकर उठ रहे आक्रोश के बीच रेलवे मेंस यूनियन के मौन को रेलकर्मी संदेह की नजर से देख रहे हैं. चक्रधरपुर में भी Sr DEE (OP)/CKP द्वारा जारी सूची में भेदभाव और पक्षपात के लग रहे तमाम आरोपों के बीच रेलवे मेंस यूनियन के स्तर पर कोई विरोध नहीं दर्ज कराया गया. यहां तो रेलवे यूनियन के बड़े नेताओं पर ही दलाली के आरोप लगे. कहां तो यहां तक जा रहा है कि डीआरएम के हस्तक्षेप के बाद जारी नयी सूची में भी फेरबदल कर Sr DEE (OP)/CKP पिछले दरवाजे से चुनिंदा LP(G) की पुराने स्थान पर बदले स्वरूप में वापसी सुनिश्चित कराने में जुटे हुए हैं. (विस्तृत खबर जल्द)  

    फिलहाल आद्रा में LP(Goods) की प्रमोशन सह पोस्टिंग सूची को लेकर उत्पन्न आक्रोश के बीच रेलवे मेंस यूनियन के मौन पर सवाल उठाने जाने लगे हैं. SER जोन में एकल मान्यता वाली यूनियन (SERMU) का गढ़ आद्रा को माना जाता है. रेलवे मेंस यूनियन के जोनल महामंत्री गौतम मुखर्जी से लेकर डिवीजनल को-ऑर्डिनेटर आशीष मुखर्जी जैसे केंद्रीय और दिग्गज नेता यही से आते हैं. प्रबंधन की मनमानी के बीच SERMU के दिग्गज नेताओं के मौन से लोको पायलटों में गहरी निराशा देखी जा रही है. रेलकर्मियों के अलावा यूनियन से जुड़े लोगों का भी कहना है कि SERMU जोन में एकल यूनियन है. ऐसे में रेलकर्मी समस्याओं पर बड़े नेताओं का मौन आने वाले चुनाव में उनके सामने जटिल परिस्थिति उत्पन्न कर सकता है.

    क्या है JPO, इसका अनुपालन क्यों जरूरी मानते है LP  

    JPO (Joint Procedural Order) को Loco Pilots (Goods) के प्रमोशन के बाद पोस्टिंग का आधार माना जाता रहा है. इसके लिए आद्रा डिवीजन में अनारा को मेन स्टेशन माना गया है. यह परंपरा 2015 से लागू है जिसके तहत प्रमोशन पाने वाले Loco Pilots (Goods) की पोस्टिंग यहां की जाती है. फिर यहां से सीनियरिटी बेसिस पर लोको पायलटों को ऑन रिक्वेस्ट आद्रा-बोकारो-बांकुरा-भाेजुडीह आदि स्टेशन पर क्रमश: पोस्टिंग दी जाती है. इस कड़ी में कई लोको पायलट 10-10 साल से इस इंतजार में है कि Loco Pilots (Goods) के प्रमोशन पोस्टिंग के बाद उन्हें मौका मिलेगा. यहां सबसे अधिक मारामारी बोकारो को लेकर होती है. कहां तो यहां तक जा रहा कि बोकारो पोस्टिंग के लिए लोको पायलट बड़ी रकम देने को तैयार रहते हैं. ऐसे में लगातार तीसरी पर जारी प्राेमोशन पोस्टिंग सूची को लेकर यहां हंगामा मचा हुआ है.

    रेलहंट का प्रयास है कि सच रेल प्रशासन के सामने आये. ऐसे में किसी को अपना पक्ष रखना है तो whatsapp 9905460502 पर भेज सकते है, पूरे सम्मान के साथ उसका संज्ञान लिया जायेगा. 

    ADRA DIVISION HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways JPO (Joint Procedural Order) Loco Pilots (Goods) railway board RAILWAY NEWS SER SERMU Sr DEE (OP) अनिल कुमार गुप्ता SR DEE OP Sr DPO/ADRA इंडियन रेलवे न्यूज ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन (AILRSA) दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleFreight train accident : आसनसोल डीआरएम के तबादले पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस, … रेलमंत्री दिखाये नैतिक साहस!
    Next Article वेनेज़ुएला पर अमेरिका द्वारा सैन्य हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो तथा उनकी पत्नी की गिरफ़्तारी सही या गलत ? एक वैश्विक विवाद..
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    समाज-संस्कृति

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    Latest Posts

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026

    असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group