Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Freight train accident : आसनसोल डीआरएम के तबादले पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस, … रेलमंत्री दिखाये नैतिक साहस!
    सोशल मीडिया

    Freight train accident : आसनसोल डीआरएम के तबादले पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस, … रेलमंत्री दिखाये नैतिक साहस!

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJanuary 5, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    KOLKATA. सिमुलतला रेल हादसे के बाद रेलवे बोर्ड ने एक ही दिन दो आदेश जारी किये. एक आदेश में आसनसोल डीआरएम विनीता श्रीवास्तव का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है. उनकी जगह सुधीर कुमार शर्मा को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है. विनीता श्रीवास्तव का कार्यकाल डिवीजन में  महज पांच माह का रहा. जमुई के सिमुलतला में 27 दिसंबर को हुई मालगाड़ी दुर्घटना के बाद रेलवे बोर्ड का यह आदेश सामने आया है.

    शुक्रवार 02 जनवरी 2026 को रेलवे बोर्ड से दो आदेश जारी किये गये. एक आदेश में आसनसोल डीआरएम का तबादला पश्चिम मध्य रेलवे में करने का फरमान सुनाया गया तो दूसरे  आदेश में मुरादाबाद डीआरएम संग्रम मोर्या को हटाकर इस्ट कोस्ट रेलवे भेजा गया है. उनकी जगह नार्दन रेलवे से राजकुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

    आसनसोल मंडल में परिचालन और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए तत्काल प्रभाव से सुधीर कुमार शर्मा (सीएमएम / वैगन/ईआर) को डीआरएम की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. यानी सुधीर कुमार शर्मा मंडल रेल प्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे.

    हालांकि तबादला आदेश जारी होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और रेलमंत्री तक पर सवाल उठाये जाने लगे हैं. इसमें डीआरएम की चयन प्रक्रिया और हाल में नियुक्त DRM के ऊपर पूर्व डीआरएम की अकर्मण्यता का बोझ तक होने की बात कही गयी. कहां तो यहां तक गया कि डीआरएम के कार्य का आकलन वे लोग कर रहे जो स्वयं डीआरएम नहीं बन सके. 

    सोशल मीडिया में यह चर्चा भी तेज है कि अगर घटनाओं पर डीआरएम को बली का बकरा बनाया जा रहा तो लाल बहादुर शास्त्री और नीतीश कुमार की तरह रेलमंत्री नैतिक साहस दिखाकर घटनाओं की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा क्यों नहीं देते? सोशल मीडिया में बालासोर हादसे से लेकर दूसरे हादसों की भी याद दिलाकर रेलमंत्री से नैतिक साहस दिखाने की अपील की जा रही है.

    चर्चा में यह बात कही जा रही कि DRM को हटाने से क्या होगा… वास्तविक वज़ह को ढूंढने की सख्त जरूरत थी. vacancy को लेकर रेल कर्मचारियों पर भारी दबाव है. इसमें DRM क्या करेगा … रेल मंत्री को दंडित किया जाना चाहिए.

    सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा में रेलकर्मियों का तर्क है कि हर हादसे के बाद छोटे कर्मचारियों को तो रिमूव फार्म सर्विस कर दिया जाता है लेकिन बड़े अधिकारियों का सिर्फ तबादला होता है. यह भेदभाव ही सिस्टम को जिम्मेदारी तय करने नहीं देता और लापरवाही बढ़ती है.

    A debate erupts on social media Freight train accident Freight train accident occurred in Simulthala HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways Jamui railway board Railway Minister show moral courage? RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY transfer of the Asansol DRM इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleSER : Experts shared their experiences on new innovation at the Cardiac Conclave 2026, kolkata
    Next Article SER : ADRA में भी LP(G) की प्रमोशनल सह पोस्टिंग सूची जारी होते ही हंगामा-धरना, यूनियन यहां भी मौन !
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    समाज-संस्कृति

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026
    रेल यूनियन

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    Latest Posts

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026

    असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group