KHARAGPUR. दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के साउथ इंस्टिट्यूट सभागार में समारोह आयोजित कर 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले 64 रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया गया.
मंडल रेल प्रबंधक ललित मोहन पांडेय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भारतीय रेल के प्रति उनके समर्पित और ईमानदार सेवाके लिए आभार जताया और उनके सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कर्मचारियों के परिवारों के सहयोग की भी सराहना की.
अपने संबोधन में अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराध से सतर्क रहने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के अधिकारी या कर्मचारी बनकर लोगों को भ्रमित कर धोखाधड़ी करने का प्रयास करते हैं.
इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) मनीषा गोयल, अपर मंडल रेल प्रबंधक (अवसंरचना) देबजीत दास सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.
- TATANAGAR : कार्यालय टूटने से ओबीसी कर्मचारी संघ में नहीं हुआ ध्वजारोहण, राष्ट्रीय आयोग तक मामला ले जाने की चेतावनी - August 17, 2026
- विशाखापट्टनम में सीबीआई का बड़ा एक्शन, 179.50 करोड़ के प्रोजेक्ट में 15 लाख की रिश्वत लेतेSSE को दबोचा! - August 17, 2026
- रेलवे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अब बिजली कंपनियों को चुकाना होगा भारी जुर्माना, बढ़ेगा वित्तीय बोझ - August 17, 2026
















































































