Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Moradabad डीआरयूसीसी की बैठक में उपलब्धियों, विकास और यात्री सुविधाओं पर मंथन

Moradabad. मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य की अध्यक्षता में मंगलवार शाम को मंडल रेलवे उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) की बैठक मण्डल कार्यालय मुरादाबाद के मनन सभागार में किया गया. बैठक में डीआरएम संग्रह मौर्य द्वारा मण्डल की उपलब्धियों एवं वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों से सदस्यों को अवगत कराया गया.

बैठक में यात्री सेवाओं और परिचालन में सुधार, रेलवे की बुनियादी सुविधाओं, रेलवे एवं व्यापारियों के मध्य सुगम एवं पारदर्शी व्यापारिक नीतियों का निर्माण, अंडर पासों से अवागमन करने, स्टेशन पर फुटओवर ब्रिजों का निर्माण तथा मण्डल में प्रस्तावित रेल विकास कार्यों, स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के उन्नयन आदि अनेक रेल यात्री सुविधाओं जैसे बिन्दुओं पर मण्डल रेलवे उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्यों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी तथा इस सम्बन्ध में सदस्यों ने अपने सुझाव भी दिए.

CKP : Sr DEE (OP) की प्रमोशनल पोस्टिंग सूची को DRM ने पलटा, 169 की नयी लिस्ट जारी, दलालों में छायी मायूसी

रेल प्रशासन द्वारा समिति के सदस्यों की मांगों एवं सुझावों को सुनते हुए इस दिशा में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया जबकि समिति के सदस्यों ने रेलवे द्वारा उठाये गए क़दमों की सराहना करते हुए रेलवे को अपना सहयोग प्रदान करने की बात कही.

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बैठक का संचालन करते हुए बैठक में आये हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया. मंडल के सभी शाखाओं के वरिष्ठ अधिकारी एवं मण्डल रेलवे उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) मुरादाबाद मण्डल के सदस्य पवन कुमार जैन, अभिषेक शर्मा अमरोहा, रितेश कुमार आनंद शाहजहांपुर, चंद्रजीत सिंह सहारनपुर, सौरभ गुप्ता हरदोई, नवीन अग्रवाल हरदोई, शरद प्रताप सिंह बरेली, शाहबुद्दीन मुरादाबाद तथा नवीन कुमार दीक्षित शाहजहांपुर उपस्थित रहे.

Spread the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

न्यूज हंट

रेलकर्मियों का कहना है कि चक्रधरपुर रेलमंडल का पूरा सिस्टम काफी बुरे दौर से गुजर रहा सिस्टम में बैठे उच्च अधिकारी धृतराष्ट्र की तरह...