Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

MUMBAI : ठाणे में चलती ट्रेन से छात्रा को नीचे फेंकने वाला शेख अख्तर नवाज गिरफ्तार

MUMBAI. ठाणे जिले के पनवेल रेलवे स्टेशन के पास चलती लोकल ट्रेन से एक छात्रा को बाहर फेंकने के आरोपित को पुलिस ने बीती रात खांडेश्वर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है.. इस घटना की छानबीन पनवेल रेलवे पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है. पनवेल रेलवे स्टेशन के पुलिस अधीक्षक प्रवीण तायडे ने सोमवार को बताया कि छात्रा पनवेल में रहती है और खारघर के एक कॉलेज में पढ़ती है.

शुक्रवार को पनवेल से खारघर लोकल ट्रेन से जा रही थी. खांडेश्वर रेलवे स्टेशन पर एक शख्स लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में जबरन घुस गया. जब महिला डिब्बे में सफर कर रही महिलाओं ने इसका विरोध किया तो उसने उक्त छात्रा को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया और फरार हो गया. लोकल ट्रेन की रफ्तार बहुत धीमी थी, इसलिए छात्रा को मामूली चोट लगी और नजदीकी अस्पताल में उसका इलाज करवाया गया. घटना के बाद पुलिस ने बीती रात आरोपित को सीसीटीवी के सहयोग से खांडेश्वर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित की पहचान शेख अख्तर नवाज के तौर पर हुई है.

लोकल ट्रेन से गिरने से छात्रा के सिर, कमर और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आयी थी. घटना पनवेल–खंडेश्वर के बीच गुरुवार सुबह की है. दिल दहला देने वाली इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. पनवेल रेलवे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया. आरोपी के बारे में चौंकाने वाली जानकारी भी सामने आ रही है. शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. पुलिस के अनुसार, आरोपी अकेला रहता है और उसका कोई परिजन नहीं है.

भागने की फिराक में था आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा

घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, 50 वर्षीय शेख अख्तर नवाज खंडेश्वर स्टेशन से ट्रेन में चढ़ा था. ट्रेन के रवाना होने के दौरान, महिला कोच में चढ़ा और जबरन घुसने लगा. जब इस शख्स को महिला डिब्बे में घुसने से रोका गया तो वह भड़क गया. तभी युवक ने कॉलेज छात्रा को चलती ट्रेन से धक्का दिया. इसके बाद आरोपी खुद भी खंडेश्वर स्टेशन पर उतरकर भागने की कोशिश में था. तभी उसे कुछ यात्रियों ने पकड़ लिया और रेलवे पुलिस को सौंप दिया.

पहले बहस, फिर हाथापाई करने लगा शख्स

महिलाओं के विरोध करने पर आरोपी ने बहस और झगड़ा शुरू कर दिया. बहस के दौरान ही आरोपी ने छात्रा को पीछे से जोरदार धक्का दिया. संतुलन बिगड़ने से छात्रा चलती ट्रेन से पटरी पर गिर गई. इसके चलते छात्रा के सिर, कमर और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आईं. घायल छात्रा ने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी. छात्रा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल हालत स्थिर बताई जा रही है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...