Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

RUN OVER : 24 घंटे में दो हादसे, चक्रधरपुर में ट्रैक मेंटेनर तो बांदा में गेटमैन की ट्रेन से कटकर मौत

प्रतीकात्मक

NEW DELHI. रेलवे में ऑन डयूटी ट्रैक मेंटेनरों के रनओवर के मामले लगातार लगातार बढते जा रहे हैं. लगातार हो रही मौतें और सुरक्षा संसाधनों की कमी को चिंता मानने वाले कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें बिना सुरक्षा रेलवे ट्रैक पर छोड़ दिया गया है. हर दिन लाखों यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले ट्रैक मेंटेनरों के प्रति यह रवैया अब आक्रोश का कारण बनने लगा है.

मंगल केरकेट्टा

चक्रधरपुर रेल मंडल में सोमवार सुबह मनोहरपुर सेक्शन के अंतर्गत घाघरा क्षेत्र में थर्ड लाइन पर कार्यरत ट्रैक मेंटेनर मंगल केरकेट्टा की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई. हादसे से सहयोगियों और रेलवे कर्मचारियों में शोक और आक्रोश है.

मंगल केरकेट्टा पीडब्ल्यूआई मनोहरपुर सेक्शन के अंतर्गत किलोमीटर 369/3ए से 5ए के बीच थर्ड लाइन ग्रेड पर की-मैन के रूप में कार्य कर रहे थे. इसी दौरान वह शालीमार–कुर्ला एक्सप्रेस की चपेट में आ गये. उनकी मौत मौके पर ही हो गयी.

यह भी पढ़ें : छह माह में नौ रेलकर्मियों की ऑन ड्यूटी गयी जान!, ट्रैक मेंटेनरों की मौतें चिंताजनक

उधर दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के बांदा में अतर्रा रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे रेलवे गेटमैन की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई. दिल्ली से मानिकपुर की ओर जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से यह हादसा सिमरिया मिर्दहा के पास स्थित रेलवे गेट संख्या 471 पर हुआ.

ड्यूटी के दौरान गेटमैन नागेंद्र कुमार (30) का पैर अचानक रेल बैंड में फंस गया, जिससे वह संतुलन खो बैठे और तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक नागेंद्र कुमार पुत्र राजबली प्रसाद, मूल निवासी ग्राम सैदपुर घोसी, जिला जहानाबाद (बिहार) के रहने वाले थे. उन्होंने ढाई साल पहले रेलवे में सेवा शुरू की थी. आठ माह पूर्व ही उनका विवाह हुआ था. नागेंद्र चार भाइयों में सबसे छोटे थे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...