Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » SER/RPF : बंडामुंडा आरपीएफ प्रभारी टोकस और सीआईबी सब इंस्पेक्टर शांडिल्या CKP मुख्यालय से अटैच
    आरपीएफ-जीआरपी

    SER/RPF : बंडामुंडा आरपीएफ प्रभारी टोकस और सीआईबी सब इंस्पेक्टर शांडिल्या CKP मुख्यालय से अटैच

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 28, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • 15 हजार रुपये रिश्वत वसूली के प्रकरण में  45 दिन बाद एक्शन में आया आरपीएफ मुख्यालय 
    • आईजी की पहल पर सीनियर कमांडेंट ने की कारवाई, बोर्ड को भेजी थी जांच कराने की रिपोर्ट 
    • दो जवानों के सीबीआई गिरफ्तार में आने के बाद भी CIB/SIB/IVG की तय नहीं हुई जिम्मेदारी        

    CKP/KOLKATA. चक्रधरपुर रेल मंडल में भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में 45 दिनों बाद आरपीएफ को नियमों के अनुपालन की याद आयी और दो अफसरों को मुख्यालय से अटैच करने का आदेश जारी किया गया है. मामला राउरकेला में कूड़ा चुनने वाली महिला से 15000 रुपये रिश्वत वसूली का है जिसमें बंडामुंडा आरपीएफ पोस्ट के जवान मोहम्मद असरार को सीबीआई ने घूस लेते पकड़ा था. बंडामुंडा में आरपीएफ प्रभारी अरुण कुमार टोकस के लिए पकड़ा गया जवान पोस्ट का बतौर स्पेशल काम करता था. फिलहाल सीनियर कमांडेंट ने बंडामुंडा प्रभारी अरुण कुमार टोकस और सीआईबी के सब इंस्पेक्टर सपन कुमार शांडिल्या को मुख्यालय अटैच कर दिया है. यहां सीआईबी के इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार हैं, उन पर फिलहाल कोई एक्शन नहीं लिया गया है.

    दिलचस्प है कि रेलहंट के इस खुलासे के बाद भी आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट ने रेलवे बोर्ड काे भेजी एक्शन टेकेन रिपोर्ट में जवान के गिरफ्तारी की बात तो स्वीकार की लेकिन कारवाई काे जांच के नाम पर टाल दिया था. हालांकि इस बीच एक टीवी न्यूज ने इस मामले में सिक्यूरिटी सर्कुलर के अनुपालन की बात उठायी, जिसमें बताया गया कि दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन में सीनियर कमांडेंट दो कानून चला रहे है. बिमलगढ़ में जवान के सीबीआई गिरफ्त में आने के बाद तत्काल प्रभाव से प्रभारी इंस्पेक्टर को हटा दिया गया था जबकि बंडामुंडा में इस एक्शन को डेढ़ माह से अधिक समय तक टाल कर रखा गया, क्यों यह यह बड़ा सवाल है?

    यह भी पढ़ें : ROURKELA में CBI ने बंडामुंडा RPF पोस्ट के कांस्टेबल को 15 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा, सस्पेंड

    सवाल उठाया जा रहा है कि आखिर 45 दिनों तक आरपीएफ कमांडेंट और आईजी को सिक्यूरिटी सुर्कलर की 2022 की याद क्यों नहीं आयी? आखिर भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मामलों में इतनी सुस्ती क्यों दिखायी गयी ? इस मामले की जांच को तत्काल प्रभाव से पूरा क्यों नहीं किया गया? अगर यह सब नहीं हुआ तो इसके लिए कौन लोग जिम्मेदार थे? सिक्यूरिटी सकुर्लर 2022 में यह स्पष्ट किया गया कि भ्रष्टाचार के किसी मामले में आरपीएफ पर्सनल के पकड़े जाने पर सीधे तौर पर सुपरवाइजर अधिकारी समेत CIB/SIB/IVG की भी जिम्मेदारी तय की जायेगी, लेकिन चक्रधरपुर रेलमंडल या यूं कहें दक्षिण पूर्व रेलवे में बीते डेढ़ दशक में भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गयी है. इस बार भी एक्शन में सीआइबी प्रभारी सुरेद्र कुमार को एक्शन से दूर रखा गया है.      

    यह भी पढ़ें : बंडामुंडा में चोरों ने मालगाड़ी का रैक खोलकर गिराया कोयला, आरपीएफ ने जब्त 700 किलो कोल

     देर से ही सही चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीएससी पी शंकर कुट्टी ने बंडामुंडा आरपीएफ थाना प्रभारी अरुण कुमार टोकस को सीनियर डीएससी कार्यालय और राउरकेला सीआईबी में तैनात सब-इंस्पेक्टर सपन कुमार शांडिल्य को चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय से अटैच करने का आदेश जारी किया है. इस मामले में सीनियर डीएससी पी शंकर कुट्टी ने कार्रवाई की पुष्टि की और कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में रेल मंडल में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है. उन्होंने यह भी कहा कि जिस भी आरपीएफ अधिकारी या जवान की संलिप्तता ऐसे मामलों में पाई जायेगी उसके विरुद्ध त्वरित विभागीय जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी. यहां दिलचस्प यह है कि सीआईबी में पदस्थापित सपन कुमार शांडिल्या पर राउरकेला में अवैध वेंडरों के सरगना से सांठगांठ के आरोप रहे हैं. उसकी फोटो और वीडियो भी सरगना के साथ सामने आयी लेकिन हर बार उसे बचाने का प्रयास जिम्मेदार अधिकारियों ने किया था.

    10 अक्टूबर 2025 को पकड़ा गया था बड़ामुंडा पोस्ट का जवान मोहम्मद असरार

    मालूम हो कि बीते 10 अक्टूबर को सीबीआई ने छापेमारी कर बंडामुंडा आरपीएफ पोस्ट के जवान मोहम्मद असरार को राउरकेला के बिसरा चौक स्थित एथलेटिक स्टेडियम के पास एक महिला से 15000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. इस गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने व्यापक जांच शुरू की थी, जिसके क्रम में थाना प्रभारी अरुण टोकास की संलिप्तता की भी जांच की जा रही थी. सीबीआई ने मामले में 24 नवंबर को बंडामुंडा पोस्ट के विकास पांडे समेत दो आरपीएफ सब-इंस्पेक्टरों को राउरकेला सीबीआई कार्यालय में बुला कर लम्बी पूछताछ की थी. हालांकि मोहम्मद असरार की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्रीय सामाजिक संगठन के बंडामुंडा आंचलिक सुरक्षा समिति और मिश्रा युवा संघ ने आरपीएफ डीजी सोनाली मिश्रा को पत्र लिखकर बंडामुंडा थाना प्रभारी के निलंबन एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की थी.

    यह भी पढ़ें : कोयले का कलंक : बंडामुंडा RPF इंस्पेक्टर सोना के बाद आरवीपी सिंह भी अटैच, दोनों स्पेशल किये गये सस्पेंड

    बंडामुंडा पोस्ट के कार्यक्षेत्र में स्क्रैप चोरी, कोयला चोरी, रेलवे जमीन की अवैध खरीद-बिक्री जैसे मामलों में असामाजिक तत्वों को आरपीएफ का संरक्षण मिलने के आरोप लगते रहे हैं. इन गंभीर आरोपों को देखते हुए दोनों अधिकारियों पर की गई कार्रवाई को लोग सही कदम बता रहे हैं. हालांकि अरुण कुमार टोकस को फिलहाल अटैच किया गया है. अब यह देखने वाली बात होगी कि यहां नयी पोस्टिंग होती है अथवा पोस्ट को अगले आदेश तक लुकऑफ्टर में चलाया जाता है. फिलहाल बंडामुंडा का चार्ज राउरकेला इंस्पेक्टर कमलेश समाद्दार ही देखेंगे. अब यहां पोस्टिंग को लेकर जोर-आजमाइश की भी सूचना है. इसमें पहला नाम अजमैन मिर्जा और दूसरा नाम एके सिंह का आ रहा है. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस दौड़ में कौन-कौन लोग शामिल हैं जिनमें आईजी की पंसद कौन होगा?

    RPF CKP RPF SER SER/RPF: Bandamunda RPF in-charge Tokas and CBI sub-inspector Shandilya attached to headquarters
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleUttar Pradesh : नीचे से जा रही थी गरीब रथ एक्सप्रेस, ऊपर से रेलवे लाइन पर आ गिरा डंपर
    Next Article KHARAGPUR DIV : गोपीनाथपुर नीलगिरी स्टेशन यार्ड में रेलवे की मॉक एक्सरसाइज, तैयारियों को जांचा गया
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    आरपीएफ-जीआरपी

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

    October 9, 2026
    Latest Posts

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026

    असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group