Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Station name changed : महाराष्ट्र का औरंगाबाद स्टेशन अब छत्रपति संभाजीनगर हुआ, नया स्टेशन कोड CPSN

MUMBAI. महाराष्ट्र में औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम मिटाकर अब छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन कर दिया गया है. इस स्टेशन का कोड सीपीएसएन तय किया गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से शनिवार को इस स्टेशन का नाम बदलने की मंजूरी मिली थी. यह स्टेशन दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड़ डिवीजन के अंतर्गत आता है.

मध्य रेलवे के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि नाम परिवर्तन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही सभी प्लेटफॉर्म संकेतक, समय सारणी, टिकटिंग सिस्टम और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर नया नाम दिखाई देने लगेगा. इससे पहले मध्य रेलवे ने शनिवार को घोषणा की थी कि औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अब छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन होगा. रेलवे स्टेशन का नया कोड ‘ सीपीएसएन ’ तय किया गया है.

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र सरकार ने 2022 में औरंगाबाद का नाम बदलने की मंजूरी दी थी, लेकिन रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की प्रक्रिया में केंद्रीय मंत्रालयों की अनुमति और कई प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं. शनिवार को यह सभी प्रक्रियाएं पूरी हो गईं और आज स्टेशन का नामकरण छत्रपति संभाजी नगर कर दिया गया.

हालांकि, राज्य सरकार के फैसले को बॉम्बे उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई थी. लेकिन दोनों जगह इन फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया गया था.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...