Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Moradabad : स्टेशन पर डीआरएम ने यात्रियों से किया संवाद, रेल सुविधाओं पर लिया फीडबैक

Moradabad. मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य ने बुधवार को अमृत संवाद के अंतर्गत रेल यात्रियाें और आम लाेगाें से रेल से सम्बंधित सुविधा व समस्याओं पर चर्चा की. यात्रियाें ने मंडल रेल प्रबंधक से स्टेशन एवं गाड़ियों की साफ-सफाई, अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट काउंटर्स की व्यवस्था, सहयोग केंद्र का काम और कर्मचारियों के व्यवहार आदि के बारे में मंडल रेल प्रबंधक को अवगत कराया.

यात्रियों ने मंडल रेल प्रबंधक से कहा कि अब रेलवे में कई सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं और स्टेशन परिसर एवं गाड़ियों में दीपावली, भाई दूज एवं छठ पर्व पर यात्रियाें के लिए रेलवे के प्रयासाें की सराहना की.

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि ”अमृत संवाद” में एकीकृत हेल्पलाइन नंबर 139 एवं “रेल वन” ऐप के बारे में यात्रियों को जानकारी दी गई. इसके अलावा मंडल रेल प्रबंधक ने अमृत संवाद के उपरान्त प्लेटफार्म संख्या 1 एवं 2 पर निरीक्षण करते हुए फूड स्टाल एवं स्टेशन परिसर में स्वच्छता को परखा तथा फूड स्टाल पर निर्धारित मूल्य एवं स्वच्छता के साथ ही खाद्य पदार्थ विक्रय करने के निर्देश दिए.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...